फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat and anushkas marriage photo gets viral on social media

शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का, ट्वीट कर फैंस का किया शुक्रिया

Tue, 12 Dec 2017 12:41 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 12 Dec 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
virat and anushkas marriage photo gets viral on social media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा के लिए एक-दूजे के बन गए हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर की है। 'विरुष्का' के नाम से मशहूर हो चुकी इस जोड़ी की शादी के बाद की फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी है, जो तेजी से वायरल हो चुकी है।

विज्ञापन


विराट ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज हमने एकदूसरे से जीवनभर साथ रहने का वादा किया है। हम यह खबर आपसे साझा करके बहुत खुश हैं। यह खूबसूरत दिन हमारे फैंस के परिवार और शुभचिंतकों की वजह से अधिक विशेष बन गया है। हमारी यात्रा के महत्वपूर्ण भाग बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
विज्ञापन

 

इटली के मिलान में हुई शादी

virat and anushkas marriage photo gets viral on social media
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

​विराट कोहली क्रीम रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर टीका लगा हुआ दिखा। वहीं उनके पीछे अनुष्का शर्मा बहुत ही प्यारी साड़ी में मुस्कुरा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का की शादी इटली के मिलान में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई।

​वैसे इस फोटो में विराट और अनुष्का के साथ उनके रिश्तेदार भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली वाला मैसेज ही पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed