फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod Kamblis Brother Shares Concerning Health Update On Ex-India Star know details

Vinod Kambli: 'वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं', छोटे भाई ने दिया विनोद कांबली की हेल्थ पर बड़ा अपडेट; जानें

Wed, 20 Aug 2025 05:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 20 Aug 2025 05:08 PM IST
सार

विनोद कांबली के छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने विक्की लालवानी के शो पर बात करते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया। वीरेंद्र ने कहा, 'वह अभी घर पर हैं। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनका इलाज जारी है। उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। उन्हें ठीक होने में समय लगेगा।'

विज्ञापन
Vinod Kamblis Brother Shares Concerning Health Update On Ex-India Star know details
विनोद कांबली - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के स्वास्थ्य को लेकर उनके छोटे वीरेंद्र कांबली ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दिग्गज खिलाड़ी घर पर हैं और बीमारियों से उबर रहे हैं। बता दें कि, पिछले साल  पूर्व बल्लेबाज को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी। जांच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के का पता चला था, जिसके बाद उनका इलाजा लगभग दो हफ्ते तक चला। 
विज्ञापन

'उनकी हालत स्थिर है'
विनोद कांबली के छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने विक्की लालवानी के शो पर बात करते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया। वीरेंद्र ने कहा, 'वह अभी घर पर हैं। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनका इलाज जारी है। उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। लेकिन वह एक चैंपियन हैं, और वापसी करेंगे। उम्मीद है कि वह चलना और दौड़ना शुरू कर देंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें फिर से मैदान पर देख पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई ने की खास अपील
इस दौरान वीरेंद्र ने प्रशंसकों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि उनके भाई के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। वीरेंद्र ने आगे कहा, 'उन्होंने 10 दिनों तक रिहैब किया। उनके पूरे शरीर की जांच हुई, जिसमें ब्रेन स्कैन और यूरिन टेस्ट भी शामिल थे। परिणाम ठीक थे; ज्यादा समस्याएं नहीं थीं, लेकिन वह चल नहीं सकते थे, इसलिए उन्हें फिजियोथेरेपी करवाने की सलाह दी गई। उनकी बोली अभी भी लड़खड़ाती है, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मैं बस उन लोगों से कहना चाहता हूं जो उनके लिए प्रार्थना करते हैं, कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं। उन्हें आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है।'
विज्ञापन

कांबली का करियर
कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed