फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vinod kambli suffers heart attack

कांबली को हार्ट अटैक, हालत अब स्थिर

Fri, 29 Nov 2013 06:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
vinod kambli suffers heart attack

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर विनोद कांबली को आज दोपहर गाड़ी चलाने के दौरान दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब स्थिर है।

विज्ञापन

42 वर्षीय कांबली को दिल का दौरा उस समय पड़ा जब वह गाड़ी चला रहे थे। उनके सीने में जोर का दर्द उठा। एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कांबली को दर्द से कराहते देखा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कांबली को एक वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी के भविष्य के रूप में देखा जाता था, लेकिन उनके प्रदर्शन का ग्राफ काफी तेजी से गिरा।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कांबली की पिछले साल एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। हालांकि अस्पताल की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ स्कूली दिनों से क्रिकेट खेलने वाले कांबली हाल में काफी निराश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांबली को इस बात से काफी दुख पहुंचा था कि तेंदुलकर ने अपने विदाई भाषण में उनका जिक्र तक नहीं किया। साथ ही तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद दी गई पार्टी में भी उन्हें नहीं बुलाया था।

वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी से चर्चा में आए
कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने स्टायलिश शॉट्स और सचिन तेंदुलकर के साथ दोस्ती के लिए जाने जाते हैं।

विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर दोनों एक साथ चर्चा में तब आए जब दोनों ने 1988 में एक स्कूल प्रतियोगिता में 664 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कांबली कमेंट्री करने के अलावा एक न्यूज चैनल पर क्रिकेट संबंधी कार्यक्रम पेश करते हैं।

1993 में खेला पहला टेस्ट
बाएं हाथ के बल्लेबाज कांबली ने 1993 में अपना टेस्ट पदार्पण किया था और पहली आठ पारियों में दो दोहरे शतक और दो शतक लगाए थे। लेकिन इसके बाद वह अपनी फॉर्म के लिए जूझते रहे।


कांबली ने 17 टेस्टों में 54.20 के औसत से 1084 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 104 वनडे क्रिकेट में दो शतकों की मदद से 2477 रन बनाए हैं।

साल 1996 के विश्व कप के दौरान सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में हार के बाद कांबली रोते हुए मैदान से निकले थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2000 में खेला था जबकि 2011 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

2009 में कांबली ने महाराष्ट्र विधान सभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली थी। वह बिग बॉस में भी आ चुके हैं।

(विनोद कांबली की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए कमेंट करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed