{"_id":"5be177c6bdec2232cd69b3d7","slug":"vinod-kambli-predict-india-win-test-series-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद कांबली की भविष्यवाणी, बोले- 'कंगारुओं के देश में टीम इंडिया लहराएगी जीत का परचम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विनोद कांबली की भविष्यवाणी, बोले- 'कंगारुओं के देश में टीम इंडिया लहराएगी जीत का परचम'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
vinod kambli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों के उपलब्ध नहीं रहने के कारण भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। विराट कोहली की शानदार फार्म से प्रभावित कांबली ने भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की और कहा कि वह रनों का भूखा है तथा मैदान पर अपना शत प्रतिशत योगदान देता है।
विज्ञापन
कांबली ने कहा, 'हमारी बहुत अच्छी संभावना है। हम इस सीरीज (आस्ट्रेलिया के खिलाफ) को जीतने जा रहे हैं। उसके दो मुख्य बल्लेबाज (स्मिथ और वार्नर) नहीं खेलेंगे और इसका हमें पूरा फायदा उठाना चाहिए।'
विज्ञापन
स्मिथ और वार्नर पर दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। भारतीय टीम इस महीने आस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर जाएगी जहां वह तीन टी20, चार टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
कांबली ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव की भी तारीफ की जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। कांबली ने कहा, 'वह स्ट्रोक प्लेयर है और लगातार रन बनाना पसंद करता है। असल में उसे शॉट खेलना पसंद है। उसको यही सलाह है कि वह अपना नैसर्गिक खेल खेले।'