फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन पर गंभीर आरोपों से लेकर, सिद्धू को गाली तक, विनोद कांबली का रहा है विवादों से पुराना नाता

Mon, 02 Jul 2018 05:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Vinod Kambli and his wife is again in controversy after Ankit tiwari father incident

विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार आरोप है कि उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के पिता संग मारपीट की, जिसके बाद पुलिस में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है।

Vinod Kambli and his wife is again in controversy after Ankit tiwari father incident
पूरा मामला रविवार को मुंबई के मॉल का है, जहां सिंगर अंकित तिवारी का परिवार मौजूद था। उसी मॉल में विनोद कांबली और उनकी पत्नी भी थीं। इस दौरान अंकित के पिता राजेंद्र कुमार अपनी पोती के साथ गेम जोन से फूड कोर्ट की तरफ आ रहे थे। तभी उनका हाथ विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया से छू गया, गुस्से में तमतमाई एंड्रिया ने अंकित तिवारी के पिता राजेंद्र कुमार को घूसा मार दिया।
Vinod Kambli and his wife is again in controversy after Ankit tiwari father incident

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं जब विनोद कांबली या उनकी पत्नी इस तरह के विवादों में फंसी हो। इसके पहले 2015 में भी उनकी घरेलू नौकरानी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर करवाई थी। आरोप था कि नौकरानी सोनी ने जब विनोद कांबली और एंड्रिया से अपनी तनख्वाह मांगी तो दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे तीन दिन तक एक कमरे में बंद रखा और बाद में उसे घर से भगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Kambli and his wife is again in controversy after Ankit tiwari father incident

इसके पहले 2015 में कांबली ने नवजोत सिंह सिद्धू को खुलेआम गालियां देकर भी सुर्खियां बटोरी थी। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने ट्वीट कर भारतीय टीवी कार्यक्रमों में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के शामिल करने पर नाराजगी जताई थी। सिद्धू के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कांबली ने उन्हें 'अपनी बक बक चुप करने' को कहा था।

विज्ञापन
Vinod Kambli and his wife is again in controversy after Ankit tiwari father incident

साल 2009 में रियलिटी शो 'सच का सामना' में कांबली ने कहा था कि उनके साथ टीम इंडिया में भेदभाव हुआ था। उन्होंने कहा कि जब वो बुरे दौर से गुजर रहे थे तो सचिन को उनकी मदद करनी चाहिए थी। खबरों के मुताबिक इस शो से कांबली को 10 लाख रुपये मिले थे। कांबली ने बाद में भी कहा, 'जब मुझे उसकी (सचिन की) सबसे ज्यादा जरूरत थी तो उसने मेरी मदद नहीं की, इसलिए मैंने रियलिटी शो में ऐसा कहा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed