{"_id":"5b39e8094f1c1bed778b715a","slug":"sam-curran-waiting-for-play-against-team-india-skipper-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली का नाम लेकर अपने साथियों को चिढ़ाता था यह गेंदबाज, अब मना रहा खुद की खैर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली का नाम लेकर अपने साथियों को चिढ़ाता था यह गेंदबाज, अब मना रहा खुद की खैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 साल के युवा गेंदबाज सैम कर्रन ने बताया कि जब विराट कोहली सर्रे के लिए खेलने आने वाले थे, तो यह बात सुनकर टीम के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित थे। कर्रन ने बताया कि वो विपक्षी टीमों के अपने साथी गेंदबाजों का ये कहकर मजाक उड़ा रहे थे कि उन्हें कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करनी होगी, लेकिन अब कर्रन खुद उस जगह खड़े हैं।
2 of 5
virat kohli
इंग्लैंड टीम के लिए हाल ही में वनडे और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद कर्रन भारत के खिलाफ सीरीज में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने को तैयार हैं। कर्रन को टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया और उनके सबसे बड़े बल्लेबाज कोहली का सामना करना होगा, जिसे लेकर कर्रन उत्साहित हैं।
3 of 5
Sam Curran
कर्रन ने बताया, 'विराट कोहली के सामने गेंदबाजी करने को लेकर मैं भी काफी उत्साहित हूं। हालांकि उनका सामना करना मेरे लिए बिलकुल भी आसान नहीं होगा, लेकिन इंग्लैंड की पिचों पर मैंने काफी गेंदबाजी की है तो इसका फायदा उठाने की मैं पूरी कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat kohli
गौरतलब है कि कोहली काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले थे। उन्हें सर्रे की टीम से 6 मैच खेलने थे लेकिन गर्दन की चोट के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। सैम ने बताया कि इससे सर्रे टीम के खिलाड़ी काफी निराश हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
sam curran
उन्होंने कहा, 'सर्रे ने कहा बड़े खिलाड़ी के सामने या उनके साथ खेलने से आपको काफी फायदा मिलता है। जब मुझे पता चला कि कोहली काउंटी खेलने इंग्लैंड आ रहे हैं तो मैंने सोच लिया था कि उनसे काफी कुछ सीखना है, लेकिन उनके न आने की खबर से मुझे बड़ा झटका लगा था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।