{"_id":"65f7f6a5065e7f82f100c1f5","slug":"vijay-mallya-reacts-as-rcb-women-win-wpl-2024-title-while-rcb-men-s-team-awaits-for-ipl-2024-trophy-2024-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'अच्छा होता पुरुष टीम भी...', बैंगलोर के WPL जीतने से विजय माल्या खुश, विराट एंड कंपनी से कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'अच्छा होता पुरुष टीम भी...', बैंगलोर के WPL जीतने से विजय माल्या खुश, विराट एंड कंपनी से कही यह बात
Mon, 18 Mar 2024 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:39 PM IST
सार
आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल के बाद कहा कि पिछले साल महिला प्रीमियर लीग जीतने में नाकाम रहने के बाद उन्हें टीम मैनेजमेंट से ठोस समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विजय माल्या का बयान सामने आया है
- फोटो : IPL/WPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का खिताब जीतकर फ्रेंचाइजी के ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। पुरुषों की टीम ने अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब नहीं जीता है, जबकि आरसीबी की महिला टीम WPL के केवल दूसरे सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। स्मृति मंधाना की टीम ने रविवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता। इसके बाद फ्रेंचाइजी की पुरुष टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'डब्ल्यूपीएल जीतने के लिए आरसीबी महिला टीम को हार्दिक बधाई। यह एक शानदार डबल होगा अगर आरसीबी की पुरुष टीम आईपीएल जीतती है, जिसका लंबे समय से इंतजार है। गुड लक।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'डब्ल्यूपीएल जीतने के लिए आरसीबी महिला टीम को हार्दिक बधाई। यह एक शानदार डबल होगा अगर आरसीबी की पुरुष टीम आईपीएल जीतती है, जिसका लंबे समय से इंतजार है। गुड लक।
विज्ञापन
Heartiest congratulations to the RCB Women’s Team for winning the WPL. It would be a fantastic double if the RCB Men’s Team won the IPL which is long overdue. Good Luck.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 17, 2024
विज्ञापन
मंधाना ने जीत के बाद क्या कहा
आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल के बाद कहा कि पिछले साल महिला प्रीमियर लीग जीतने में नाकाम रहने के बाद उन्हें टीम मैनेजमेंट से ठोस समर्थन मिला है। इसकी ही बदौलत टीम ने रविवार को खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि 2023 के अभियान ने हमें बहुत सी चीजें सिखाईं। डब्ल्यूपीएल खिताब जीतकर, आरसीबी के महिला समूह ने वह हासिल करने में कामयाबी हासिल की है जो उनकी पुरुष टीम 16 वर्षों में नहीं कर सकी। हालांकि, मंधाना हमेशा समर्थन करते रहने के लिए फैंस का आभार जताया।
मंधाना ने कहा- हार से सीख मिली
बैंगलोर की टीम ट्रॉफी के साथ
- फोटो : WPL
मंधाना ने कहा- पिछले साल ने हमें खिलाड़ी के रूप में, कप्तान के रूप में और टीम के रूप में काफी चीजें सिखाईं। टीम मैनेजमेंट ने जिस तरह से सीजन के बाद समीक्षा के दौरान मेरा समर्थन किया और मेरे हर फैसले में मेरी मदद की। अभी मैं इस खुशी से बाहर नहीं निकल पाई हूं। मेरे लिए बहुत सारे भावों का एकसाथ बाहर आना मुश्किल है। केवल एक चीज जो मैं कहना चाहती हूं वह यह है कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हम उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। जिस तरह हमने फाइनल में खेला, वह देखना शानदार था। हमारा बैंगलोर लेग वास्तव में अच्छा था। हमें दिल्ली में दो बड़े हार का सामना करना पड़ा। हमने इसी बारे में बात की थी।
स्पिन के आगे फेल हुई दिल्ली की बल्लेबाजी
बैंगलोर की टीम
- फोटो : WPL
उन्होंने कहा, 'आखिरी लीग मैच क्वार्टर फाइनल की तरह था, फिर सेमीफाइनल और फिर फाइनल। ऐसे टूर्नामेंटों में आपको सही समय पर शीर्ष पर पहुंचना होता है। आशा शोभना (दो विकेट), श्रेयांका पाटिल (4/12) और सोफी मोलीन्यूक्स (3/20) की स्पिन तिकड़ी ने आरसीबी को 113 रन पर आउट करने में मदद की। इसके बाद फिर आरसीबी ने करिश्माई कप्तान मंधाना (31), सोफी डिवाइन (32) और एलिसे पेरी (नाबाद 35) की बल्लेबाजी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते फाइनल जीत लिया