फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy Semi-Final 2nd Punjab vs Saurashtra Match Scorecard Result Key Stats

Vijay Hazare Trophy: पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचा सौराष्ट्र, विश्वराज जडेजा का शतक; अब विदर्भ से सामना

Fri, 16 Jan 2026 09:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

Karnataka vs Saurashtra Semi Final Highlights: सौराष्ट्र ने सेमीफाइनल मुकाबले में एकरतफा अंदाज में पंजाब को हराया और विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। सौराष्ट्र के लिए शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Semi-Final 2nd Punjab vs Saurashtra Match Scorecard Result Key Stats
विश्वराज जडेजा - फोटो : PTI

विस्तार

सलामी बल्लेबाज विश्वराज जडेजा के नाबाद शतक की मदद से सौराष्ट्र ने पंजाब को नौ विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमनमोलप्रीत सिंह के शतक और कप्तान प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 291 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने नाबाद 165 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 39.3 ओवर में एक विकेट पर 293 रन बनाकर मैच जीता। सौराष्ट्र का खिताबी मुकाबले में सामना अब विदर्भ से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक को हराया था।
विज्ञापन

हार्विक-जडेजा ने दिलाई दमदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र को कप्तान हार्विक देसाई और जडेजा ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन जोड़कर टीम के लिए जीत की नींव रखी। हार्विक और जडेजा ने पंजाब के गेंदबाजों को काफी परेशान किया और विकेट के लिए तरसा दिया। पंजाब ने सौराष्ट्र के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन हार्विक और जडेजा ने टीम को ऐसी शुरुआत दिलाई जिससे सौराष्ट्र के लिए यह लक्ष्य आसान सा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष तीन बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
गुरनूर बरार ने हार्विक को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। हार्विक 63 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने प्रेरक मांकड़ के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाज टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। जडेजा और प्रेरक के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की अविजित साझेदारी की। जडेजा ने 127 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, प्रेरक 49 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। सौराष्ट्र के लिए शीर्ष तीनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा के अलावा हार्विक और प्रेरक भी 50+ स्कोर बनाने में सफल रहे। 
विज्ञापन

पंजाब की पारी
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। हरनूर सिंह और कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की, लेकिन हरनूर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। प्रभसिमरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लेग साइड पर कई आकर्षक बड़े शॉट लगाए, लेकिन जरूरत से ज्यादा आक्रमण करने के चक्कर में चिराग जानी की गेंद पर डीप में कैच आउट हो गए। अनमोलप्रीत सिंह ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली और 103 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। 36वें ओवर में पंजाब ने नमन धीर और नेहाल वढेरा के विकेट लगातार दो गेंदों पर गंवाए, लेकिन टीम 47वें ओवर में 275 रन तक पहुंच गई थी। यहीं से पंजाब की पारी बिखर गई। चेतन साकरिया ने अनमोलप्रीत को आउट कर मैच का रुख बदल दिया और इसके बाद पंजाब ने महज 16 रनों के भीतर अपने आखिरी पांच विकेट गंवा दिए। अंततः पंजाब की पूरी टीम 291 रनों पर सिमट गई, जो इस पिच पर एक औसत स्कोर साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed