फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Rahul Tewatia shines, Haryana defeats Delhi by 53 runs

Vijay Hazare Trophy: राहुल तेवतिया चमके, हरियाणा ने दिल्ली को 53 रन से किया पराजित

Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
सार

हरियाणा ने 50 ओवर में छह विकेट पर 293 रन का स्कोर बनाया। निशांत ने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी और हर्ष त्यागी को दो-दो विकेट मिले। जवाब में दिल्ली की टीम पांच गेंद शेष रहते 240 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Rahul Tewatia shines, Haryana defeats Delhi by 53 runs
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@virendersehwag

विस्तार

हरियाणा ने शुक्रवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मुकाबले में दिल्ली को 53 रन से पराजित किया। हरियाणा की जीत के हीरो राहुल तेवतिया रहे जिन्होंने 70 गेंदों में नाबाद 99 रन की तेजतर्रार पारी खेली और 10 चौके व पांच छक्के जड़े। इसके अलावा उन्होंने 53 रन देकर तीन विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन


हरियाणा ने 50 ओवर में छह विकेट पर 293 रन का स्कोर बनाया। निशांत ने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी और हर्ष त्यागी को दो-दो विकेट मिले। जवाब में दिल्ली की टीम पांच गेंद शेष रहते 240 रन पर सिमट गई। हिम्मत सिंह ने 80 रन की पारी में 86 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व दो छक्के जड़े। हरियाणा के लिए तेवतिया के अलाव अंशुल कंबोज और हर्षल पटेल को तीन-तीन विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed