{"_id":"638779368e7b9c6c9c17dbea","slug":"vijay-hazare-trophy-maharashtra-and-saurashtra-will-clash-in-final-ruturaj-gaikwad-ankit-bawne-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: टूर्नामेंट के खिताबी मैच में भिड़ेंगे महाराष्ट्र और सौराष्ट्र, ऋतुराज-बावने ने जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: टूर्नामेंट के खिताबी मैच में भिड़ेंगे महाराष्ट्र और सौराष्ट्र, ऋतुराज-बावने ने जड़ा शतक
Wed, 30 Nov 2022 09:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:14 PM IST
सार
फॉर्म में चल रहे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने के शतक से महाराष्ट्र ने अहमदाबाद में हुए मैच में असम को 12 रन से हरा दिया। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर महाराष्ट्र के लिए गायकवाड़ की 126 गेंद में 168 रन की पारी और बावने के 89 गेंद में 110 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। महाराष्ट्र और सौराष्ट्र ने बुधवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर विजय हजारे ट्राॅफी के फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। महाराष्ट्र की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
गायकवाड़ के शतक से महाराष्ट्र जीता
फॉर्म में चल रहे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने के शतक से महाराष्ट्र ने अहमदाबाद में हुए मैच में असम को 12 रन से हरा दिया। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर महाराष्ट्र ने गायकवाड़ की 126 गेंद में 168 रन की पारी और बावने के 89 गेंद में 110 रन की बदौलत सात विकेट पर 350 रन का स्कोर खड़ा किया।
गायकवाड़ और बावने ने 207 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने 18 चौके और छह छक्के जड़े। यह चार मैच में उनका तीसरा शतक है। बावने ने भी टूर्नामेंट का अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
असम के लिए मुख्तार हुसैन (3/42) सर्वाधिक विकेट लिए। जवाब में स्वरूपम पुरकायस्थ (95) ने असम को दौड़ में बनाए रखा लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 338 रन ही बना सकी। राज्यवर्धन हेंगारगेकर (4/65) महाराष्ट्र के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
उनादकट ने दिलाई सौराष्ट्र को जीत
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (4/26) के शानदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र ने कर्नाटक को पांच विकेट से हराया। कर्नाटक के सात बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाए और पूरी टीम 49.1 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने 36.2 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर जीत दर्ज की।