फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Gujarat enters semi-finals, Karnataka beat Kerala, Paddikal hits century

विजय हजारे ट्रॉफी: पंचाल के शतक के गुजरात सेमीफाइनल में, कर्नाटक की जीत में चमके पडीक्कल

Mon, 08 Mar 2021 08:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 08:24 PM IST
सार

  • आंध्र को 117 रन से हराकर गुजरात विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में
  • कर्नाटक ने केरल को 80 रन से हराया
  • देवदत्त पड्डीकल ने लगातार चौथा शतक जड़ा
  • देवदत्त पडीक्कल यह कमाल करने वाले पहले भारतीय

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Gujarat enters semi-finals, Karnataka beat Kerala, Paddikal hits century
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

विस्तार

कप्तान प्रियांक पंचाल की 134 रन की बेहतरीन पारी और अर्जन नागवस्वल्ला व अनुभवी पीयूष चावला की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने सोमवार को आंध्र को 117 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र की टीम 41.2 ओवर में महज 182 रन पर आउट हो गई। गुजरात की तरफ से अर्जन ने 28 रन पर चार विकेट लिए, जबकि अनुभवी पीयूष चावला ने 33 रन पर तीन विकेट झटके। 

विज्ञापन


उधर, कर्नाटक ने दूसरे क्वार्टरफाइनल में केरल को 80 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवर्स में 338 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से रवि कुमार सम्राट ने 158 गेंदों में 22 चौके और तीन छक्के की मदद से 192 रन बनाए,जबकि पडीक्कल ने 101 रनकी शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम 43.4 ओवर्स में 258 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 
विज्ञापन


देवदत्त पडीक्कल यह कमाल करने वाले पहले भारतीय
देवदत्त पडीक्कल ने राष्ट्रीय वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना लगातार चौथा लिस्ट ए शतक जड़ा और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए। इस बल्लेबाज ने 119 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, समर्थ ने विजय हजारे नाकआउट मैच में अनुभवी वसीम जाफर के नाबाद 170 रन को पछाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed