फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy first day nine match result

Vijay Hazare Trophy राउंड अप: उन्मुक्त ने नहीं की टूटे जबड़े की फिक्र और जड़ दिया शतक

Tue, 06 Feb 2018 09:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy first day nine match result
उन्मुक्त चंद

विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज सोमवार से हुआ। पहले दिन के मुकाबले में कुल 9 मैच खेले गए। इस मुकाबले में ग्रुप बी, सी और डी के तीन-तीन मैच खेले गए। आइये जानते हैं पहले दिन खेले गए सभी मेचों के टीमों का रिजल्टः

विज्ञापन


ग्रुप बी का मुकाबला दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच बिलासपुर में खेला गया। सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद (116) की शतकीय पारी की मदद से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 55 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 307 रन बनाए। जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम उमंग शर्मा (102) के शतक के बावजूद 45.3 ओवरों में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। अक्षदीप नाथ ने भी 54 रन की पारी खेली। दिल्ली के गेंदबाज कुलवंत खजरोलिया ने 34 रन देकर चार विकेट लिए। प्रदीप सांगवान ने 28 रन देकर तीन विकेट अपनी झोली में डाले। 
विज्ञापन


ग्रुप बी में दूसरा मुकाबला बंगाल और महाराष्ट्र के बीच हुआ। नादौन में खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र ने बंगाल को 7 विकेट से हराया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी कर अभिमन्यु ईश्वरण (103) और कप्तान मनोज तिवारी (80) के शानदाप पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने कप्तान राहुल त्रिपाठी (125) रन की शानदार पारी की बदौलत 7 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप बी में तीसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा के बीच धर्मशाला में खेला गया। इस मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को 6 विकेट से हराया। त्रिपुरा ने यशपाल सिंह (113*) की बदौलत 9 विकेट के नुकसान  पर 229 रन  बनाए। जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश ने अमित कुमार के नाबाद 101 रन के बेहतरीन पारी की बदौलत 6 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।

ग्रुप सी में पहला मुकाबला तमिलनाडु और गुजरात के बीच चेन्नई में खेला गया। इस मुकाबले में तमिलनाडु ने गुजरात को 76 रन से हराया। तमिलनाडु ने कौशिक गाँधी (127) और कप्तान विजय शंकर (100) रन के जबरदस्त पारी की बदौलत 8 विकेट खोकर 311 रन बनाए। जिसके जवाब में गुजरात सिर्फ 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए। गुजरात की तरफ से भार्गव मेराई के 101 रन बनाए।

Vijay Hazare Trophy first day nine match result
मोहम्मद सिराज

ग्रुप सी में दूसरा मुकाबला मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच चेन्नई में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने मध्य प्रदेश को 74 रन से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के नाबाद 134 रन के शानदार पारी की बदौलत 333 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मध्य प्रदेश 258 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।

ग्रुप सी में तीसरा मुकाबला आंध्रा और राजस्थान के बीच चेन्नई में खेला गया। इस मुकाबले में आंध्रा ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने चेतन बिष्ट (82*) रन की बदौलत 6 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जिसके जवाब में आंध्रा ने बी.सुमंत के 71 रन के ताबड़तोड़ पारी की बदौलत हासिल कर लिया और मैच जीत गया।

ग्रुप डी में पहला मुकाबला सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच सिकंदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 32 रन से हराया। सौराष्ट्र ने शेल्डन जैकसन (106) और चेतेश्वर पुजारा (60) रन के शानदार पारी की बदौलत 287  रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ 9 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 

ग्रुप डी में दूसरा मुकाबला हैदराबाद और सेना के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने सेना को 128 रन से हराया। हैदराबाद ने अक्षत रेड्डी (127) रन के शानदार पारी की बदौलत 330 रन का लक्ष्य  दिया। 330 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेना की टीम 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। हैदराबाद की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

ग्रुप डी में तीसरा मुकाबला विदर्भ और झारखंड के बीच सिकंदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में विदर्भ ने रोमांचक मैच में झारखंड को 7 रन से हराया। विदर्भ ने जितेश शर्मा (79) और संजय रामास्वामी (77) रन के शानदार पारी की बदौलत 300 रन बनाये। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड 293 रन ही बना सकी और मैच हार गई। झारखंड की तरफ से सौरभ तिवारी ( 65), कुमार देवब्रत ( 60) और विकास सिंह( 59) रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed