फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2023/24 Live Results Highlights Himachal Pradesh vs Andhra Pradesh; Baroda vs Punjab

Vijay Hazare Trophy: हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को सात विकेट से दी शिकस्त, बड़ौदा ने पंजाब को हराया

Fri, 24 Nov 2023 07:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Nov 2023 07:18 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के लिए अमित कुमार ने नाबाद 78 रन की पारी खेली जबकि आकाश वशिष्ठ ने 53 रन बनाए। आंध्र प्रदेश के लिए अश्विन हेब्बार ने 27 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2023/24 Live Results Highlights Himachal Pradesh vs Andhra Pradesh; Baroda vs Punjab
पंजाब बनाम बड़ौदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैभव अरोड़ा (3/23) और विनय (3/47) की शानदार गेंदबाजी की मदद से हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 39 गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। आंध्र प्रदेश 47.3 ओवर में 206 रन पर सिमट गया। नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 43.3 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाकर मैच जीत लिया। हिमाचल प्रदेश के लिए अमित कुमार ने नाबाद 78 रन की पारी खेली जबकि आकाश वशिष्ठ ने 53 रन बनाए। आंध्र प्रदेश के लिए अश्विन हेब्बार ने 27 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन


बड़ौदा ने पंजाब को तीन रन से हराया
बड़ौदा ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ई के मुकाबले में पंजाब को तीन रन से हराया। बड़ौदा ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 214 रन बनाए। शिवालिक शर्मा (51) और कप्तान क्रुणाल पंड्या (49) ने उपयोगी पारियां खेलीं। पंजाब के बलतेज सिंह ने 27 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। जवाब में पंजाब की टीम 49 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। पंजाब के लिए नेहाल वधेरा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बड़ौदा के लिए अतीत सेठ ने 43 रन देकर तीन विकेट चटकए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की मिजोरम पर 215 रन से जीत
चंडीगढ़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में मिजोरम को 215 रन से हरा दिया। अर्सलान खान (131) और अंकित कौशिक (117) के शतकों की मदद से चंडीगढ़ ने 50 ओवरों में चार विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में मिजोरम की टीम 34.5 ओवर में 149 रन पर ढेर होकर मैच हार गई। चंडीगढ़ के लिए मुरुगन अश्विन (3/21) और संदीप शर्मा (3/25) ने विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर को 222 रन से हराया
कर्नाटक ने बृहस्पतिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 222 रन से हरा दिया। सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और रविकुमार समर्थ के शतक से कर्नाटक ने बड़ा स्कोर बनाया। समर्थ ने 120 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से 123 रन बनाए जबकि अग्रवाल ने 133 गेंद में 11 चौकों और आठ छक्कों से 157 रन की पारी खेली जिससे कर्नाटक ने दो विकेट पर 402 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने भी 35 गेंद में 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह कर्नाटक का लिस्ट ए में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 180 रन पर ढेर होकर मैच हार गई। कर्नाटक के लिए तेज गेंदबाज विजयकुमार विशाख ने चार विकेट चटकाए।

चहल ने झटके 6 विकेट, हरियाणा ने उत्तराखंड को हराया
स्टार स्पिन गेंदबाज युवजेंद्र चहल (6/26) के शानदार प्रदर्शन की मदद से हरियाणा ने बृहस्पतिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तराखंड को छह विकेट से हरा दिया। चहल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी-20 शृंखला के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया है। 33 साल के चहल के दम पर हरियाणा ने उत्तराखंड को ग्रुप-सी मुकाबले में 47.4 ओवर में 207 रन पर ढेर कर दिया।

उत्तराखंड की ओर से आदित्य तारे ने 67 जबकि सलामी बल्लेबाज कुणाल चंदेला ने 47 रन बनाए। जवाब में हरियाणा ने 45 ओवर में चार विकेट पर 208 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हरियाणा के सलामी बल्लेबाजों युवराज सिंह (68) और अंकित कुमार (49) ने शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि कप्तान अशोक मनेरिया ने भी नाबाद 44 रन की पारी खेली जिससे टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।


हर्षित को चार विकेट, दिल्ली ने बिहार को हराया
अहमदाबाद। तेज गेंदबाज हर्षित राणा (4/17) ने चार, अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (3/30) और लेग स्पिनर सुयश शर्मा (3/19) ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे दिल्ली ने बृहस्पतिवार को विजय हजारे के ग्रुप मुकाबले में बिहार को 167 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने बिहार को 39 ओवर में 149 रन पर समेट दिया। जवाब में कप्तान यश ढुल (नाबाद 46) और सलामी बल्लेबाजों अनुज रावत (33) तथा प्रियांश आर्या (45) की अच्छी पारियों से दिल्ली ने 22.1 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed