फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Hazare Trophy: पृथ्वी शॉ की आतिशी पारी, तोड़ दिए धोनी-विराट के सालों पुराने रिकॉर्ड

Tue, 09 Mar 2021 08:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw unbeaten 185 runs against saurashtra breaks MS Dhoni and Virat Kohli old record
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

भारत की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद से पृथ्वी शॉ जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 21 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर से आक्रामक बल्लेबाजी की। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पृथ्वी ने एक बार फिर से मुंबई की कमान संभाली। उन्होंने मंगलवार को सौराष्ट्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 123 गेंदों में 185 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और सात छक्के लगाए। शॉ की कप्तानी पारी के दम पर मुंबई की टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गई।  

Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw unbeaten 185 runs against saurashtra breaks MS Dhoni and Virat Kohli old record
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@DelhiCapitals

पृथ्वी ने अपनी आतिशी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली के पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। शॉ अब लिस्ट ए क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 

Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw unbeaten 185 runs against saurashtra breaks MS Dhoni and Virat Kohli old record
विराट कोहली, एमएस धोनी - फोटो : social media

शॉ से पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से धोनी और विराट के नाम दर्ज था। धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 183 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं विराट कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 183 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw unbeaten 185 runs against saurashtra breaks MS Dhoni and Virat Kohli old record
prithvi shaw

शॉ के मौजूदा फॉर्म की बात करें तो उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के छह मैचों में अब तक 589 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है। उनकी स्ट्राइक रेट भी 134 की रही है। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw unbeaten 185 runs against saurashtra breaks MS Dhoni and Virat Kohli old record
यशस्वी जयसवाल - फोटो : social media

बात करें क्वार्टर फाइनल मुकाबले की तो सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 41.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से कप्तान पृथ्वी (185*), यशस्वी जायसवाल (75) और आदित्य तारे (20*) रन बनाए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed