{"_id":"60473e2c87700e539703ddc9","slug":"australia-doctors-and-scientists-call-for-release-of-worst-serial-killer-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहानी एक सीरियल किलर मां की: 18 सालों से जेल में बंद महिला के बचाव में उतरे डॉक्टर और वैज्ञानिक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कहानी एक सीरियल किलर मां की: 18 सालों से जेल में बंद महिला के बचाव में उतरे डॉक्टर और वैज्ञानिक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में एक महिला अपने ही चार बच्चों की हत्या के आरोप में 18 सालों से जेल में बंद है। लेकिन इस केस में अब एक नया मोड़ आया है। इस सीरियल किलर महिला की आजादी के लिए अब वहां के वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने गुहार लगाई है। इन वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का ये दावा है कि कथित तौर पर चार बच्चों की मौत के लिए सजायाफ्ता सीरियल किलर कैथलीन फोल्बिग दोषी नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने मजबूत तर्क भी दिए हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कैथलीन फोल्बिग नामक महिला पर साल 1990 से 1999 के बीच अपने ही चार बच्चों की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद वो साल 2003 से ही जेल में सजा काट रही है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के करीब 90 प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक याचिका ऑस्ट्रेलियाई अकादमी ऑफ साइंस द्वारा दायर की गई है। इस याचिका में विशेषज्ञों ने प्राकृतिक कारणों से बच्चों की मौत होने के साक्ष्य की ओर इशारा किया है, जबकि महिला को बेबी किलर करार दे दिया गया था।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों की मानें, तो कैथलीन फोल्बिग के सभी चार बच्चे दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से ग्रसित थे, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हुई थी। कैथलीन को लेकर दायर की गई याचिका में दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों के मुख्य वैश्विक विशेषज्ञों के हस्ताक्षर हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि दुर्लभ आनुवंशिक परिवर्तन बच्चों की आकस्मिक मृत्यु की वजह है। विशेषज्ञों ने पाया कि फोल्बिग की दो बेटियां, सारा और लौरा में आनुवंशिक उत्परिवर्तन की समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैथलीन फोल्बिग के अन्य दो बच्चों पैट्रिक और कालेब एक अलग दुर्लभ आनुवंशिक जीन की समस्या पाई गई, जो चूहों में पाए जाने वाले घातक मिरगी बीमारी से जुड़ा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पैट्रिक के जन्म से चार महीने पहले ही उसमें मिर्गी के लक्षण का पता चला था, और कालेब को सांस लेने में कठिनाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों के मुताबिक, कैथलीन फोल्बिग के बच्चों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। ऐसे में कैथलीन की जेल से रिहाई के लिए याचिका न्यू साउथ वेल्स के गवर्नर को सौंप दी गई है। कैथलीन फोल्बिग को अपने चार बच्चों कालेब, पैट्रिक, सारा और लॉरा की हत्या करने के कारण जेल में डाल दिया गया था। फोल्बिग पर आरोप है कि उन्होंने डिप्रेशन में ऐसा किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।