फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2019-20: Vidarbha won by 7 wickets against baroda

विजय हजारे ट्रॉफीः अक्षय की मदद से विदर्भ की जीत, बड़ौदा को सात विकेट से रौंदा

Tue, 15 Oct 2019 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2019-20: Vidarbha won by 7 wickets against baroda
-

ऑफ स्पिनर अक्षय वखारे (4/22) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से विदर्भ ने विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में बड़ौदा को सात विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही बड़ौदा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई। टीम के आठ मैचों में तीन जीत के साथ 12 अंक है।

विज्ञापन


विदर्भ के नाम सात मैचों में 12 अंक है और टीम अगर-मगर के फेर के साथ नॉकआउट चरण में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है। बड़ौदा की टीम 50 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋ षि अरोठे ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जबकि स्वप्निल सिंह ने 27 और कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 21 रन का योगदान दिया। वखारे ने 10 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। रजनीश गुरबानी और अधिक किफायती रहे जिन्होंने 10 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


आदित्य सरवटे को भी दो सफलता मिली।  छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे विदर्भ के लिए कप्तान फैज फजल (नाबाद 58) और विकेटकीपर जितेश शर्मा (37) ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी कर बड़ौदा की हार सुनिश्चित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed