फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2019-20: Tamil Nadu thrash Services by 212 runs

विजय हजारे ट्रॉफीः दिनेश कार्तिक ने खेली शानदार पारी, ये रहा दूसरे दिन का पूरा राउंड अप

Thu, 26 Sep 2019 07:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Sep 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2019-20: Tamil Nadu thrash Services by 212 runs
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विजय हजारे ट्रॉफी 2019-20 के दूसरे दिन का भी खेल बारिश से प्रभावित रहा। इसमें 12 में से सात मुकाबले फिर से रद्द हो गए। ये रहा दूसरे दिन हुए सभी मैचों का राउंड-अप:      

विज्ञापन


ग्रुप ए
बारिश के कारण ग्रुप ए के सभी मुकाबले रद्द हो गए।  

ग्रुप बी
हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब
वडोदरा में भी बारिश के कारण ग्रुप बी के मुकाबले रद्द हुए। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले खेलते हुए पंजाब ने 42 ओवरों में 9 विकेट के नुकान पर 169 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हिमाचल ने आठ ओवरों में एक विकेट के ननुकसान पर 22 रन बनाए। मगर बारिश के कारण इसके बाद मैच नहीं हो सका।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बनाम बड़ौदा
शिवम मावी (3/9) की बेहतरीन गेंदबाजी का बड़ौदा के पास कोई जवाब नहीं था, लेकिन बारिश ने उत्तर प्रदेश से मैच जीतने का मौका छीन लिया। जब मैच रुका, तब बड़ौदा की टीम का स्कोर 20.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बनाम हरियाणा
नवदीप सैनी (4/36) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने हरियाणा को 154 रनों पर समेट दिया था, लेकिन जवाब में दिल्ली की टीम ने 1.3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। हालांकि, एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका।

ग्रुप सी
तमिलनाडु बनाम सेना
तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दिनेश कार्तिक (95) और हरी निशांत (73) की शानदार पारियों की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। जवाब में सेना के विग्नेश (5/41) और एम मोहम्मद (3/10) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सेना की टीम सिर्फ 82 रन बनाकर सिमट गई।

त्रिपुरा बनाम मध्य प्रदेश
त्रिपुरा ने तन्मय मिश्रा (102) के शतक की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 268 का स्कोर बनाया। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने 26 ओवर में छह विकेट के नुकसान 86 का स्कोर ही बनाया और वीजेडी मेथड से त्रिपुरा ने मैच जीत लिया।

रेलवे बनाम बिहार
रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अरिंदम घोष (96) और विक्रांत राजपूत (70) की पारियों की मदद से छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम शशीम राठौर के 86 रनों की शानदार अर्दशतकीय पारी की बदौलत 43 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी और वीजेडी मेथड से मैच हार गई।
 

प्लेट ग्रुप
मेघालय बनाम 
सागर त्रिवेदी (4/18) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेघालय की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में पुडुचेरी ने 24वें ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

चंडीगढ़ बनाम उत्तराखंड
चंडीगढ़ के खिलाफ उत्तराखंड सिर्फ 0.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और उसमें उनका स्कोर 4/0 था।

असम बनाम मिजोरम
असम ने पहले खेलते हुए स्वरूपम पुरकायस्थ (163*) और कप्तान सिबशंकर रॉय (79*) की जबरदस्त पारी की मदद से तीन विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जवाब में मिजोरम की टीम छह विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed