फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018 19 fourth day match result round up

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड अपः पृथ्वी शॉ-अय्यर ने जड़ा तूफानी शतक, ये रहा चौथे दिन का पूरा रिजल्ट

Mon, 24 Sep 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018 19 fourth day match result round up
prithvi shaw- shreyas lyer

विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के चौथे दिन कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए। मगर उसमें से तीन मैचों का रिजल्ट नहीं निकल पाया। इन सभी ग्रुपों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एलीट ग्रुप ए में मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाए और टीम को एकतरफा जीत दिलाई। आइए जानते हैं चौथे दिन खेले गए सभी टीमों के मैचों का रिजल्टः

विज्ञापन


ग्रुप ए
मुंबई बनाम रेलवे
श्रेयस अय्यर (144 रन, 118 गेंद, 10 छक्के, 8 चौके) और युवा पृथ्वी शॉ (129 रन, 81 गेंद, 14 चौके, छह छक्के) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत मुंबई ने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी में 400 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद रेलवे को 173 रन से रौंदकर जीत की हैट्रिक लगाई। मुंबई घरेलू क्रिकेट में 400 या उससे अधिक का स्कोर करने वाली दूसरी टीम है।सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नाम दर्ज है। मध्य प्रदेश ने 2010 में रेलवे के खिलाफ छह विकेट पर 412 रन बनाए थे। लिस्ट ए क्रिकेट में इंडिया एक की ओर से पहले दो शतक लगा चुके शॅा का यह तीसरा और मुंबई के लिए पहला शतक है। मुबंई ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (3) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद शॉ अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। अय्यर का यह लिस्ट ए में 12वां शतक है। इन दोनों के जाने के बाद सूर्य कुमार यादव (67) और सिदेश लाड (30 नाबाद) ने स्कोर 400 तक पहुंचाया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की टीम सौरभ (48), प्रशांत अवस्थी (41) और अंकित यादव (30 नाबाद) की पारियों के बावजूद 42.4 ओवर में 227 पर ढेर हो गई। मुंबई की ओर से शम्स मौलानी ने तीन और धवल कुलकर्णी ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बनाम पंजाब
अंकित बावने (100) की नाबाद शतकीय पारी से महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब को 94 रन से हरा दिया। अंकित ने कप्तान राहुल त्रिपाठी (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 77, नौशाद शेख (68) के साथ चौथे विकेट के लिए 96 और अशय पालकर (46) के साथ छठे विकेट के लिए 90 रन की अटूट साझेदारी कर महाराष्ट्र को 281 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में पंजाब की टीम सत्यजीत (5/54) के सामने 40.3 ओवर में 187 रन पर ही आउट हो गई। शुभमन गिल ने सर्वाधिक 36, मनन वोहरा ने 27 और कप्तान मनदीप सिंह ने 26 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल बनाम गोवा
आयुष जम्वाल (4/25) की उम्दा गेंदबाजी के बाद कप्तान प्रशांत चोपड़ा (67) की अर्द्धशतकी पारी के दम पर हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के लो स्कोरिंग मैच में गोवा को चार विकेट से पराजित किया। गोवा से मिले 149 रन के लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश ने 32.1 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाकर हासिल कर लिया। प्रशांत ने प्रियांशु खंडूरी (47 नाबाद) के साथ पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इससे पहले आयुष की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल ने गोवा को 45 ओवर में 118 रन पर समेट दिया। मयंक डागर ने दो विकेट लिए।

 

एलीट ग्रुप बी
उत्तर प्रदेश बनाम ओडिशा

बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और ओडिशा का मैच रद कर दिया गया। बारिश के चलते पहले 26 ओवर के किए गए मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते हुए शिवम चौधरी (30) और उपेंद्र यादव (42) की मदद से 15 ओवर में दो विकेट पर 95 रन बनाए थे। इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका।

केरल बनाम छत्तीसगढ़
दिल्ली में खेले गए मुकाबले में केरल (133/4, 40 ओवर) ने छत्तीसगढ़ (138) को बारिश के कारण वीजेडी मेथड से 6 विकेट से हराया।

सौराष्ट्र बनाम हैदराबाद
दिल्ली में सौराष्ट्र (110/3, 18.5) ने हैदराबाद (196/9, बी संदीप 76) को वीजेडी मेथड से 7 विकेट से हराया।

 

एलीट ग्रुप सी
जम्मू एंड कश्मीर बनाम हरियाणा

गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन के चलते हरियाणा ने लो स्कोरिंग मैच में जम्मू एंड कश्मीर को तीन विकेट से पराजित किया। अमित मिश्रा (3/26) की अगुआई में हरियाणा ने जेएंडके को 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। राहुल तवेतिया, जयंत यादव और अरुण ने दो-दो विकेट लिए। हरियाणा ने लक्ष्य को 36.1 ओवर में सात विकेट पर 112 रन बनाकर हासिल कर लिया। हिमांशु राणा ने 30, प्रमोद चंदीला ने 29 और जयंत ने नाबाद 28 रन की पारी खेली।

बंगाल बनाम त्रिपुरा
चेन्नई में बंगाल ने त्रिपुरा को 9 रन से हराया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मनोज तिवारी के 67 रनों की बदौलत 272/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में स्मित पटेल के बेहतरीन 135* रनों के बावजूद त्रिपुरा की टीम 263/4 का स्कोर ही बना सकी।

तमिलनाडु बनाम राजस्थान
चेन्नई में तमिलनाडु ने राजस्थान को एक विकेट से हराया। राजस्थान ने 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में तमिलनाडु ने आखिरी विकेट की 21 रनों की साझेदारी की बदौलत 33वें ओवर में एक विकेट से जीत हासिल की।

प्लेट ग्रुप
सिक्किम बनाम नागालैंड
वडोदरा में सिक्किम (121) को नागालैंड (122/3) ने 7 विकेट से हराया। नागालैंड की तरफ से केबी पवन ने 83 रनों की शानदार पारी खेली।

नडियाद में मिजोरम-पुदुच्चेरी और आनंद में अरुणाचल प्रदेश-मणिपुर मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed