भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर और सीनियर खिलाड़ियों के लाड़ले युजवेंद्र चहल ने हाल ही में सगाई की। युजी जितने नटखट हैं, उनकी होने वाली पत्नी धनश्री वर्मा भी उतनी ही बिंदास।
एयरपोर्ट पर नाचने लगी चहल की होने वाली पत्नी, वायरल हो रहा धनश्री का डांस VIDEO
युजवेंद्र और धनश्री पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इस बात की खबर किसी को नहीं लगी। धनश्री ने मेडिकल की पढ़ाई की है, लेकिन पेशे वह एक यूट्यूबर हैं अपने चैनल पर बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं।
धनश्री यहां डांस अकादमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं, इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसे धनश्री ने एयरपोर्ट पर PPE किट पहनकर रिकॉर्ड किया है।
चहल की मंगेतर एयरपोर्ट पर PPE किट में डांस करती नजर आ रही हैं। कुर्ता-पजामा काला-काल बोल वाले इस पंजाबी गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) on
A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) on