फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK कप्तान एमएस धोनी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अब जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे

Fri, 14 Aug 2020 07:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 14 Aug 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
CSK Captain MS Dhoni and Monu Singh testes negative for COVID 19 to join team
- फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के दौरान आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। लीग की सभी टीमें यूएई रवाना होने की तैयारियों पर काम कर रही हैं। अगले सप्ताह सभी टीमें दुबई पहुंचेंगी। कोरोना के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना टेस्ट पास करने के बाद ही कोई भी खिलाड़ी टीम से जुड़ेगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपने-अपने खिलाड़ियों का परीक्षण करा रही हैं। जिसके तहत धोनी ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। फैंस के लिए खुशखबरी है कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर नाचने लगी चहल की होने वाली पत्नी, वायरल हो रहा धनश्री का डांस VIDEO

CSK Captain MS Dhoni and Monu Singh testes negative for COVID 19 to join team
धोनी सीएसके - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर सभी की निगाहें जमी थी। धोनी इन दिनों रांची में हैं और आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी और उनके साथी खिलाड़ी मोनू सिंह ने बुधवार को कोरोना टेस्ट के लिए अपने सैंपल दिए थे।

CSK Captain MS Dhoni and Monu Singh testes negative for COVID 19 to join team
एमएस धोनी

रांची के एक निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए धोनी और मोनू सिंह का सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब वह सीएसके के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ेंगे, जो चेन्नई में 15 अगस्त से लगने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK Captain MS Dhoni and Monu Singh testes negative for COVID 19 to join team
धोनी सीएसके - फोटो : social media

चेन्नई पहुंचने के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों को अपना दूसरा कोरोना टेस्ट देना होगा। इसके बाद जब टीमें यूएई पहुंचेगी तो सभी टीमों के खिलाड़ियों को छह दिनों तक होटल में क्वारंटीन किया जाएगा। धोनी लगभग डेढ़ साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटने वाले हैं। ऐसे में फैंस आईपीएल का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। धोनी के करियर के लिए यह सीजन बेहद ही अहम है, क्योंकि कहा जा रहा है कि इस लीग के प्रदर्शन के आधार पर ही अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलेगी।

विज्ञापन
CSK Captain MS Dhoni and Monu Singh testes negative for COVID 19 to join team
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी ने आईपीएल के 190 मैच में 42.40 की शानदार औसत से 4432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। मालूम हो कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्टीय मैच आईसीसी वन-डे विश्व कप 2019  में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed