फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: See how KKR Pat Cummins smashed all the bowlers of Mumbai Indians including Bumrah and Daniel Sams for fours and sixes| MI vs KKR Pat Cummins Video

VIDEO: वीडियो में देखें पैट कमिंस ने किस तरह बुमराह समेत मुंबई के तमाम गेंदबाजों की धुनाई की, पोलार्ड से लिया बदला

Thu, 07 Apr 2022 04:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Apr 2022 04:45 AM IST
सार

मुंबई की पारी के दौरान कमिंस 20वें ओवर में गेंदबाजी करने आए थे और पोलार्ड ने इस ओवर में एक वाइड समेत 23 रन बटोरे थे। कमिंस ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान इसका बदला भी ले लिया। 

विज्ञापन
VIDEO: See how KKR Pat Cummins smashed all the bowlers of Mumbai Indians including Bumrah and Daniel Sams for fours and sixes| MI vs KKR Pat Cummins Video
पैट कमिंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में पैट कमिंस ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जसप्रीत बुमराह हो या टाइमल मिल्स या फिर डेनियल सैम्स, कमिंस ने सभी गेंदबाजों की गेंद पर लंबे-लंबे छक्के लगाए। उनकी असाधारण पारी ने मुंबई के हाथ से मैच छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस ने सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना डाला। वे चार चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 373 से ऊपर का रहा। कमिंस ने कुल 10 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उनकी पारी से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा समेत तमाम फैन्स हैरान रह गए। 

कमिंस ने 16वें ओवर में डेनियल सैम्स के छह गेंद पर 35 रन बटोरे, जो कि आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। पहले नंबर पर संयुक्त रूप से दो खिलाड़ी हैं। पी परमेश्वरन ने 2011 और हर्षल पटेल ने 2021 में एक ओवर में 37 रन लुटाए थे। सैम्स ये रिकॉर्ड बनाने से बच गए। कमिंस का यह इस सीजन का पहला मैच भी था। 

मुंबई की पारी के दौरान कमिंस 20वें ओवर में गेंदबाजी करने आए थे और पोलार्ड ने इस ओवर में एक वाइड समेत 23 रन बटोरे थे। कमिंस ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान इसका बदला भी ले लिया। नीचे वीडियो में इसी को दिखाया गया है।
कमिंस ने टाइमल मिल्स और बुमराह की गेंदों पर एक-एक चौका और एक-एक छक्का लगाया। वहीं, सैम्स की गेंदों पर उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। नीचे वीडियो में डेनियल सैम्स का 16वां ओवर देखिए, जिसमें कमिंस ने 35 रन बटोरे। स्टेडियम में मौजूद तमाम फैन्स का कमिंस ने जमकर मनोरंजन किया।
इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसके चार मैचों के बाद तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम तीन में से तीनों मैच हारकर नौवें नंबर पर पहुंच गई है। प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed