फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: आखिर क्यों दोनों पारियों में फेल हुए पृथ्वी शॉ, पोंटिंग ने बताई उनकी कमजोरी

Fri, 18 Dec 2020 06:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Ricky Ponting pointed prithvi shaw weakness after he fails in both innings of adelaide test
पृथ्वी शॉ - फोटो : Amar Ujala

एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 62 रनों की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी है। शॉ पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में फिसड्डी साबित हुए और सस्ते में निपट गए। 

VIDEO: Ricky Ponting pointed prithvi shaw weakness after he fails in both innings of adelaide test
शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर

पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे 21 वर्षीय बल्लेबाज को टीम प्रबंधन ने केएल राहुल और शुभमन गिल के ऊपर तवज्जो दी और प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। लेकिन चार मैच खेल चुके शॉ को दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने आसानी से शिकार बनाया। 

VIDEO: Ricky Ponting pointed prithvi shaw weakness after he fails in both innings of adelaide test
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

शॉ को पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने शून्य पर तो दूसरी पारी में पैट कमिंस ने चार रन पर क्लीन बोल्ड किया। दोनों बार शॉ एक ही अंदाज में आउट हुए, जिसके बाद उनकी तकनीक पर सवाल उठने लगे। वहीं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के उनके कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने उनकी कमजोरियों को उजागर किया और बताया कि वह कहां चूक रहा है।   
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Ricky Ponting pointed prithvi shaw weakness after he fails in both innings of adelaide test
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

पोंटिंग ने पहली पारी से पहले ही शॉ की कमजोरी बताते हुए कहा था कि उसे अंदर आती गेंद को खेलने में परेशानी होती है और बल्लेबाजी करते वक्त उसके बल्ले और पैड के बीच में काफी जगह होती है, जिससे उसके आउट होने के मौके बढ़ जाते हैं। पोंटिंग की बात सही भी निकली जब शॉ स्टार्क की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए।

विज्ञापन
VIDEO: Ricky Ponting pointed prithvi shaw weakness after he fails in both innings of adelaide test
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social Media

इसके बाद दूसरी पारी में भी शॉ लगभग उसी तरह से आउट हुए और कमिंस की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए। इसपर पोंटिंग ने दोबारा से दोनों पारियों में उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाया और उनकी असली कमजोरी को उजागर किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed