भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चार मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेला जाएगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया बेहद उत्साहित है। दुनिया के इस सबसे बड़े स्टेडियम के जिम में भारतीय खिलाड़ियों ने वर्जिश के साथ-साथ जमकर मजे भी किए।
जिम में स्पाइडरमैन बने ऋषभ पंत तो पांड्या-कुलदीप-अश्विन का धांसू डांस VIDEO वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच शुरू होने से चार रोज पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी हल्के मूड में थे तभी दो सोशल मीडिया पर दो-दो वीडियो वायरल हो गए। एक वीडियो में ऋषभ पत स्पाइडर मैन बनकर फैंस को गुदगुदा रहे हैं तो दूसरे वीडियो में अश्विन-पांड्या और अश्विन तमिल फिल्म के एक जबरदस्त डांसिंग नंबर पर कमर लचका रहे हैं।
Spiderman Spiderman 😅 @RishabhPant17 pic.twitter.com/BSie5XWSrw
इससे पहले ऋषभ पंत साल की शुरुआत में ब्रिस्बेन टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत विकेट के पीछे 'स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन' गाना गाते हुए सुने गए थे। पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वाकया तब हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे।