पॉवरी (Pawri) हो रही है, रसोड़े में कौन था और प्रिया प्रकाश वारियर जैसी तमाम सनसनी के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और सनसनी आई हैं श्वेता। अब ये श्वेता कौन है? वही श्वेता, जो अपने घर से जूम मीटिंग अटेंड करने के दौरान स्पीकर बंद कर माइक को ऑन रखा। ऐसे में उनकी व्यक्तिगत बातें मीटिंग अटेंड कर रहे 111 लोगों तक पहुंच गई।
जूम मीटिंग के दौरान कॉल को म्यूट करना भूल गई लड़की, अतरंग बातें हुई वायरल #Shweta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से लोग इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में ऑफिस मीटिंग भी जूम प्लेटफॉर्म के जरिए कर रहे हैं। लेकिन जूम मीटिंग से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए। वर्चुअल मीटिंग के दौरान किसी के घर वालों ने परेशान कर दिया, तो किसी ने ऊपर शर्ट और नीचे शॉर्ट्स पहनकर प्रेजेंटेशन दिया। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मीटिंग के दौरान शख्स को उसकी पत्नी ने किस करने की कोशिश की। लेकिन श्वेता का मामला बेहद ही दिलचस्प है।
जूम मीटिंग में श्वेता 111 लोगों के साथ जुड़ी हुई थी और इसी दौरान वह किसी के अफेयर के बारे में अपनी एक दोस्त से बात करने लगी। एक ओर श्वेता अफेयर के बारे में तमाम बातें कर रही थी, तो दूसरी तरफ उसका माइक खुला था और वह सीक्रेट बातें 111 लोगों तक पहुंच गईं। श्वेता की बातचीत का वह ऑडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा और उस पर जमकर मीम्स बनने लगे। #ShwetaZoomCall फिलहाल ट्विटर के टॉप ट्रेंड में है और लोग बेहद ही मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। आइए डालते हैं इन मीम्स पर एक नजर...
Pandit Boy :- I'm trusting you.
Plz don't tell anyone.
Shweta on zoom call next day :-#Shweta pic.twitter.com/ATTz1YqbbB
Other online students asking Shweta to turn off her Mic : pic.twitter.com/4NHZ7ijM1W