{"_id":"63d75385b5095b299624e091","slug":"video-rahul-dravid-prithvi-shaw-special-message-for-womens-under-19-team-said-this-is-a-historic-day-for-girls-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: राहुल द्रविड़ ने महिला अंडर-19 टीम के लिए भेजा खास संदेश, बोले- यह लड़कियों के लिए ऐतिहासिक दिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: राहुल द्रविड़ ने महिला अंडर-19 टीम के लिए भेजा खास संदेश, बोले- यह लड़कियों के लिए ऐतिहासिक दिन
Mon, 30 Jan 2023 10:50 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:50 AM IST
सार
द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम ने 2018 में 50 ओवरों के फॉर्मेट वाले अंडर-19 विश्व कप को जीतने में सफलता हासिल की थी। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। कोच राहुल द्रविड़ के साथ सभी खिलाड़ियों ने चैंपियन लड़कियों के लिए खास संदेश भेजा है। द्रविड़ ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया है। उनके अलावा अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने भी महिला टीम को बधाई दी है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम ने 2018 में 50 ओवरों के फॉर्मेट वाले अंडर-19 विश्व कप को जीतने में सफलता हासिल की थी। द्रविड़ ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "आज का दिन भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन था।'' द्रविड़ ने इसके बाद माइक को पूर्व पुरुष-19 चैंपियन कप्तान पृथ्वी शॉ की ओर बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?
पृथ्वी शॉ ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। बधाई हो, शाबाश।" पृथ्वी के बोलने के बाद लखनऊ में स्थित पूरी टीम ने महिला टीम के लिए एक साथ तालियां बजाईं।
पृथ्वी शॉ ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। बधाई हो, शाबाश।" पृथ्वी के बोलने के बाद लखनऊ में स्थित पूरी टीम ने महिला टीम के लिए एक साथ तालियां बजाईं।
A special message from Lucknow for India's ICC Under-19 Women's T20 World Cup-winning team 🙌 🙌#TeamIndia | #U19T20WorldCup pic.twitter.com/g804UTh3WB
— BCCI (@BCCI) January 29, 2023
भारत ने 14 ओवर में ही जीत हासिल कर ली
फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था और भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था और भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।