VIDEO: राहुल द्रविड़ को बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ गुरुवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गए। क्रिकेट से जुड़ी महान हस्तियों के इस स्पेशल ग्रुप में शामिल होने वाले द्रविड़ पांचवें भारतीय बने। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां वनडे शुरू होने से पहले ग्रीनफील्ड मैदान पर द्रविड़ को आईसीसी हॉल ऑफ फेम की प्रतिकात्मक कैप प्रदान की।
Rahul Dravid becomes the 5th Indian to be inducted in the @ICC Hall of Fame. Congratulations to the legend on joining a list of all-time greats across generations. pic.twitter.com/RAyQ8KrtWR
— BCCI (@BCCI) November 1, 2018विज्ञापन
गावस्कर ने द्रविड़ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट की बहुत सेवा की है और वे इस ग्रुप में शामिल होने के हकदार हैं। आईसीसी ने दो जुलाई को द्रविड़ को हाल आफ फेम में शामिल करने की घोषणा की थी।
आखिर क्यों दिया जाता है ICC 'हॉल ऑफ फेम', भारत-पाक के 5-5 खिलाड़ी हो चुके सम्मानित
द्रविड़ ने 164 टेस्ट में 36 शतक की मदद से 13288 रन जबकि 344 वनडे में 12 शतक की मदद से 10889 रन बनाए। उन्हें 2004 में आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुना गया।
राहुल द्रविड़ ही नहीं इन चार क्रिकेटर्स ने भी बढ़ाई तिरंगे की शान, मिल चुका ICC हॉल ऑफ फेम
एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले द्रविड़ बेहतरीन स्लिप क्षेत्ररक्षक भी थे। उन्होंने 2012 में खत्म हुए अपने टेस्ट करियर के दौरान विश्व रिकार्ड 210 कैच लपके।
हाल आफ फेम में शामिल किए जाने के बाद आईसीसी ने विज्ञप्ति में द्रविड़ के हवाले से कहा, ‘आईसीसी द्वारा क्रिकेट हॉल आफ फेम में शामिल किया जाना बड़े सम्मान की बात है। सभी पीढ़ियों के महान खिलाड़ियों के बीच अपना नाम देखना ऐसी चीज है जिसका क्रिकेट करियर के दौरान सपना ही देखा जा सकता है।’