फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video MS Dhoni said thank you to fans on his birthday Mahi stood on terrace when crowd gathered outside house

Video: घर के बाहर लगी भीड़ तो छत पर खड़े हुए माही, जन्मदिन पर महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को ऐसे कहा शुक्रिया

Fri, 07 Jul 2023 11:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Jul 2023 11:26 PM IST
सार

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह आईपीएल खेलते रहे। धोनी ने अब तक 250 आईपीएल मैचों में 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Video MS Dhoni said thank you to fans on his birthday Mahi stood on terrace when crowd gathered outside house
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी शुक्रवार (सात जुलाई) को 42 साल के हो गए। धोनी को बधाई देने का सिलसिला दिन पर चला। यहां तक कि फैंस उनके रांची स्थित आवास के बाहर भी जमा हो गए। प्रशंसकों की भीड़ ने धोनी के गेट को जाम कर दिया। वहां फैंस केक काट रहे थे और जश्न मना रहे थे। प्रशंसकों ने माही का इंतजार घंटों तक किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने उन्हें निराश नहीं किया। 
विज्ञापन


फैंस का अभिवादन स्वीकार करने के लिए धोनी घर की छत पर चढ़ गए। उनके साथ कुछ लोग और भी थे। धोनी ने हाथ हिलाकर फैंस को शुक्रिया कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीमित ओवर क्रिकेट में आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। टी-20 विश्व कप (2007), वन-डे विश्व कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) के खिताब उनकी झोली में हैं।
विज्ञापन

 


2020 में लिया धोनी ने लिया था संन्यास
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह आईपीएल खेलते रहे। धोनी ने अब तक 250 आईपीएल मैचों में 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 90 टेस्ट में उन्होंने 4876 रन, 350 वनडे में 10,773 रन और 98 टी20 में 1617 रन बनाए। वह अभी भी आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांच बार खिताब जीत चुकी है।

चेन्नई सुपरकिंग्स की पहचान हैं धोनी
मौजूदा वक्त में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ही नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी की पहचान हैं। सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली ये टीम अब तक माही की कप्तानी में पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच खिताब जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed