फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Kagiso Rabada tremendous dance with captain Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan with Lassi Glass, Yuvraj Singh was also surprised with Rabada Special Dance Moves, watch video

VIDEO: कप्तान मयंक और शिखर धवन के साथ कगिसो रबाडा का जबरदस्त डांस, युवराज सिंह भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

Sat, 16 Apr 2022 06:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Apr 2022 06:42 PM IST
सार

रबाडा इससे पहले भी धवन और पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो में डांस करते नजर आए थे। धवन लगातार वीडियो शेयर करते रहते हैं और यह काफी वायरल भी होता है।

विज्ञापन
VIDEO: Kagiso Rabada tremendous dance with captain Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan with Lassi Glass, Yuvraj Singh was also surprised with Rabada Special Dance Moves, watch video
डांस करते रबाडा और साथ में हैं धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का रोमांच फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। खिलाड़ी भी फैन्स को एंटरटेन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कोई खिलाड़ी डांस से तो कोई एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इसी कड़ी में पंजाब किंग्स के दिग्गज बल्लेबजा शिखर धवन ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कप्तान मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


तीन खिलाड़ी लस्सी वाले गिलास के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें रबाडा ठुमके भी लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर धवन ने कैप्शन में लिखा- मेरे हबीबी कगिसो रबाडा के पास स्पेशल डांस मूव्स हैं। इस वीडियो को देखकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी रबाडा की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। 
विज्ञापन

युवराज ने लिखा- आपके डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं कगिसो रबाडा। रबाडा इससे पहले भी धवन और पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो में डांस करते नजर आए थे। धवन लगातार वीडियो शेयर करते रहते हैं और यह काफी वायरल भी होता है। फैन्स धवन के इस वीडियो को भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)



इस सीजन पंजाब ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से टीम को तीन मैचों में जीत मिली। वहीं, दो मैचों में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में टीम ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया था। धवन ने इस मैच में 50 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली थी। वहीं, रबाडा ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट लेकर पंजाब को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed