भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जरूर जीता, लेकिन दिल तो प्रोटियाज के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर ने सबका जीत लिया।
VIDEO: करारी हार के बावजूद डेविड मिलर ने जीता सबका दिल, लपका धवन का ऐसा कैच विराट भी हुए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविड मिलर ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का ऐसा कैच लपका कि सब के सब देखते ही रह गए। मिलर के इस बेहतरीन कैच को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी हैरान हो गए।
दरअसल, हुआ यूं कि इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने छह गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शानदार शुरुआत रही। रोहित के आउट होने के बाद शिखर धवन ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ा ही रहे थे कि तबरेज शम्सी ने 11.4 ओवर में धवन को अपना शिकार बनाया। इस गेंद पर धवन ने आगे बढ़कर गेंद को सीधा खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी कि मिलर ने हवा में उड़ते हुए उसे लपक लिया।
DAVID MILLER TAKES A SCRIMER!!!🙌🔥💥
WHAT A CATCH!!!! Shikhar Dhawan Gone for 40! pic.twitter.com/QsjU4T6oBb
— W a s i f 🏏🔥 (@_cricketFreak) September 18, 2019
धवन और विराट कोहली (72) के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। बता दें कि भारत ने दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरकार टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।