श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शुक्रवार को इंग्लैंड की बड़ी जीत के बाद उस वक्त एक हैरान करने वाला नजारा दिखा जब एक फैन (स्ट्रीकर) मैदान में घुस आया। यह 'स्ट्रीकर' न केवल सिक्योरिटी को तोड़कर मैदान में घुसने में कामयाब रहा बल्कि पिच पर खिलाड़ियों के बेहद करीब पहुंच गया।
VIDEO: फैन ने कपड़े उतारकर मैदान पर लगाई दौड़, सुरक्षाकर्मियों के भी पकड़ने में छूटे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की काफी लंबे समय बाद विदेशी सरजमीं पर यह जीत हुई थी। मैच में जैसे ही श्रीलंका का आखिरी विकेट रंगना हेराथ के रूप में गिरा, उसके कुछ ही देर बाद पिच पर एक दर्शक केवल शॉर्ट्स पहने घुस गया।
इससे पहले अंपायर सहित खिलाड़ी भी कुछ समझ पाते, यह दर्शक मैदान पर शॉर्ट्स भी उतारने लगाष हालाकि इतने में उसे पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी भी उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंच गए।
सुरक्षाकर्मी जब उस दर्शक के पास पहुंचे तब वह उनके हाथ नहीं आया। यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह पूरे कपड़े उतारना चाह रहा था या नहीं। जब सुरक्षाकर्मी बीच मैदान पर उसके पास पहुंचे तब जाकर उसने मैदान के बाहर की ओर दौड़ लगाई तब तक मैदान पर बहुत सारे सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके थे।
What’s better the England win or the streaker to finish the Lankans off proper? #SLvENG pic.twitter.com/6MaxXfTGNf
— Matt Wynn (@MatthewWynn8) November 9, 2018