फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vidarbha wins irani cup 2019 after beat rest of india

विदर्भ ने जीता ईरानी कप, शहीदों के नाम की प्राइज मनी

Sun, 17 Feb 2019 08:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Feb 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
vidarbha wins irani cup 2019 after beat rest of india
irani cup

रणजी चैंपियन विदर्भ ने घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बड़े सितारों से सजी रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी खिताब लगातार दूसरे साल अपने पास बरकरार रखा।

विज्ञापन


मुंबई और कर्नाटक के बाद विदर्भ तीसरी ऐसी टीम बन गयी है जिसने लगातार दो सत्रों में इस खिताब को जीता है। शनिवार को चैंपियन बनने के बाद विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने पूरी पुरस्कार राशि पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के परिवारों को दान करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


फजल ने कहा, 'हमने एक टीम के तौर पर 10 लाख रुपये की पूरी पुरस्कार राशि पुलवामा के शहीदों के परिवारों को दान करने का फैसला किया है। यह हमारी टीम की तरफ से छोटी सी पहल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लिए 280 रन का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी लेकिन पांच विकेट पर 269 रन के स्कोर पर दोनों टीम ने ड्रॉ करने पर सहमति जता दी। पहली पारी में बढ़त के आधार पर विदर्भ चैंपियन बना। 

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर और मयंक अग्रवाल जैसे दिग्गज शामिल थे जबकि विदर्भ की टीम सत्र के अपने सर्वोच्च स्कोरर वसीम जाफर और तेज गेंदबाज उमेश यादव के बिना उतरी थी। 

मैच के पांचवें दिन सतीश गणेश (168 गेंद में 87 रन) और अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय टीम के युवा खिलाड़ी अथर्व तायड़े (185 गेंद में 72 रन) की शानदार खेल के दम पर ट्रॉफी अपने कब्जे में बनाये रखा। सलामी बल्लेबाज संजय रामास्वामी (42) और मोहित काले (37) ने भी उपयोगी पारियां खेली। विकेटकीपर अक्षय वाडकर 10 रन पर नाबाद रहे।

विदर्भ ने दिन की शुरूआत एक विकेट पर 37 रन से की। संजय और तायड़े की दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी को राजस्थान के लेग स्पिनर राहुल चाहर (116 रन पर दो विकेट) ने तोड़ा। चाहर ने इसके बाद तायड़े को भी पवेलियन भेज कर टीम को दिन का दूसरा झटका दिया। तायड़े ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। 

तायड़े के आउट होने के बाद सतीश ने एक छोर संभाले रखा और जब वह कामचलाऊ गेंदबाज हनुमा विहारी (शून्य रन पर एक विकेट) की पहली गेंद पर कैच आउट हुए तो दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ करने पर सहमति जता दी। पहली पारी में शतक लगाकर टीम को 95 रन की बढ़त दिलाने वाले अक्षय कर्णीवार मैन ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed