{"_id":"66842f8db81e7be4860af19a","slug":"veteran-south-africa-batter-david-miller-confirmed-he-did-not-announce-retirement-from-t20-international-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC : क्या डेविड मिलर ने टी20 से ले लिया संन्यास? अफवाह के बीच दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC : क्या डेविड मिलर ने टी20 से ले लिया संन्यास? अफवाह के बीच दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी
Tue, 02 Jul 2024 10:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:19 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मैच में भारत से सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। मिलर अंतिम ओवर में कैच थमा बैठे थे जिसके बाद भारत विजेता बनने में सफल रहा था।
विज्ञापन
डेविड मिलर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है जिसमे बताया गया है कि उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। मिलर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट करते हुए बताया कि इस खबर फर्जी है और वह आगे भी खेल के छोटे प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।
विज्ञापन
डेविड मिलर ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी दावा किया गया है कि उन्होंने शनिवार को टी20 विश्व कप फाइनल के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मैच में भारत से सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। मिलर अंतिम ओवर में कैच थमा बैठे थे जिसके बाद भारत विजेता बनने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा, कुछ मीडिया रिपोर्ट में मेरे संन्यास लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा नहीं कहा है। मैं आगे भी इस प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए उपलब्ध रहूंगा। मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी पांच ओवर में 30 रन चाहिए थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी ने मैच के रुख को भारत की ओर मोड़ दिया। पांड्या ने आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले हेनरिच क्लासेन को आउट किया तो, वहीं बुमराह ने मार्को यानसेन को चलता किया। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत की, लेकिन पांड्या की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लांग ऑफ बाउंड्री के पास मिलर का शानदार कैच लपक कर मैच पर भारत का नियंत्रण बना दिया।
हार से निराश हैं मिलर
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली करीबी से अब तक नहीं उबर सके हैं। मिलर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा था, मैं बहुत निराश हूं, कुछ दिन पहले जो हुआ उसे पचा पाना काफी कठिन है। मेरे पास अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मुझे हालांकि इस टीम पर बेहद गर्व है।
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली करीबी से अब तक नहीं उबर सके हैं। मिलर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा था, मैं बहुत निराश हूं, कुछ दिन पहले जो हुआ उसे पचा पाना काफी कठिन है। मेरे पास अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मुझे हालांकि इस टीम पर बेहद गर्व है।