{"_id":"284ced26-9a2b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"very-excited-to-be-back-in-ipl-says-ricky-ponting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में वापसी को लेकर उत्साहित: पोंटिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में वापसी को लेकर उत्साहित: पोंटिंग
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 31 Mar 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग आईपीएल में वापसी कर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान और खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने को आतुर हैं।
इससे पहले वह 2008 में उद्घाटन आईपीएल संस्करण का हिस्सा थे।
पोंटिंग सचिन की टीम का हिस्सा होने को लेकर भी खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मैंने सचिन के खिलाफ काफी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन आईपीएल में अब हम दोनों साथ खेलेंगे।
मंकीगेट प्रकरण बीती बात
पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने यह भी आश्वस्त किया कि ‘मंकीगेट’ प्रकरण का मुंबई इंडियंस ड्रेसिंग रूम में प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बीती घटना है, जो खत्म चुकी है। अगले कुछ महीने अब हम सभी दोस्त हैं।
विज्ञापन
बकौल पोंटिंग, ‘निश्चित तौर पर मैं आईपीएल में वापसी को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं जब पिछले बार आईपीएल में खेला था तब उम्मीद थी कि मैं वापस आऊंगा और दोबारा खेलूंगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद जिस तरह से चीजें घूमी, वह सकारात्मक है। तस्मानिया के लिए मैंने घरेलू सीरीज में उम्दा खेला और अब मैं यहां वापसी कर रहा हूं।
घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का मौका
व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से संन्यास ने मुझे टी-20 लीग में ध्यान केंद्रित करने का समय दिया है। यही कारण था कि मैं आईपीएल 2 और थ्री में वापसी नहीं कर सका क्योंकि उस वक्त मेरे पास काफी अंतरराष्ट्रीय मैच थे।
अब मैं अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से मुक्त हूं। मेरे पास घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का मौका है। अभी मेरा ध्यान सिर्फ अगले दो महीने आईलीग का बेहरीन प्लेयर और मुंबई इंडियंस का उम्दा कप्तान बनने पर है। सौभाग्य से मैं लंबे समय तक आस्ट्रेलिया का कप्तान रहा हूं।