{"_id":"644b512b3e066c964c0f4749","slug":"venkatesh-iyer-stunning-catch-to-get-virat-kohli-out-in-kkr-vs-rcb-match-2023-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: वेंकटेश अय्यर के कैच ने पलटा मैच, कोहली को भेजा पवेलियन, कोलकाता ने बताया असली इंपैक्ट प्लेयर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: वेंकटेश अय्यर के कैच ने पलटा मैच, कोहली को भेजा पवेलियन, कोलकाता ने बताया असली इंपैक्ट प्लेयर
Fri, 28 Apr 2023 10:22 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:22 AM IST
सार
वेंकटेश अय्यर ने मिडविकेट पर बाउंड्री के पास शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पूरा किया। उनके कैच के चलते विराट कोहली आउट हो गए और यहीं से मैच पलट गया।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया है। कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प माने जा रहे वेंकटेश इस सीजन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन बल्ले के साथ उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। वह इस सीजन शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं और सबसे बड़ा स्कोर (104 रन) भी उनके ही बल्ले से निकला है।
कोलकाता और आरसीबी के मैच में भी वेंकटेश ने शानदार खेल दिखाया। बल्ले के साथ वह कुछ खास नहीं कर पाए और 26 गेंद में 31 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी फील्डिंग के दम पर उन्होंने मैच पलट दिया। वेंकटेश ने विराट कोहली का शानदार कैच पकड़ा और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल पर वेंकटेश को असली इंपैक्ट प्लेयर बताया गया।
विज्ञापन
कोलकाता ने बैंगलोर के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। इसका पीछा करते हुए विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। दूसरे छोर पर आरसीबी के चार विकेट 113 रन पर गिर गए थे, लेकिन विराट कोहली एक छोर पर अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे। ऐसे में अय्यर के कैच ने विराट को पवेलियन भेज दिया। यहीं से कोलकाता की जीत तय हो गई।

He might not be our Impact Player tonight, but @venkateshiyer made quite an IMPACT with that catch! 🔥pic.twitter.com/oifQFJW6dB
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 26, 2023
विज्ञापन
कोलकाता ने बैंगलोर के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। इसका पीछा करते हुए विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। दूसरे छोर पर आरसीबी के चार विकेट 113 रन पर गिर गए थे, लेकिन विराट कोहली एक छोर पर अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे। ऐसे में अय्यर के कैच ने विराट को पवेलियन भेज दिया। यहीं से कोलकाता की जीत तय हो गई।
मैच में क्या हुआ?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर बनाया। जेसय रॉय ने तूफानी अर्धशतक लगाया। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंद में 48 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से वेंकटेश अय्यर को दो जीवनदान दिए गए और उन्होंने भी 31 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम कभी भी लय में नहीं थी। विराट कोहली ने दो अच्छी साझेदारियां कर उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन वेंकटेश अय्यर ने उनका शानदार कैच पकड़कर आरसीबी की उम्मीदें खत्म कर दीं। कोहली ने 54 रन बनाए।
कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा की स्पिन जोड़ी ने मिलकर पांच विकेट लिए। रसेल ने भी दो विकेट लेकर आरसीबी को 179/8 पर रोका और कोलकाता को 21 रन से जीत दिलाई। इसके साथ ही कोलकाता की टीम ने लगातार चार हार का सिलसिला भी तोड़ा।