फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Venkatesh Iyer says don't want to be one dimensional player

गांगुली के फैन वेंकटेश: आवेश ने सुनाई टीम में चुने जाने की खबर, अब गेंद और बल्ला दोनों से करना चाहते हैं कमाल

Thu, 11 Nov 2021 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 04:44 PM IST
सार

भारतीय टीम में चुने जाने के बाद ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने कहा कि वो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करना चाहते हैं। आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया है। 

विज्ञापन
Venkatesh Iyer says don't want to be one dimensional player
वेंकटेश अय्यर और आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वेंकटेश अय्यर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया का हिस्सा बनने के बाद अय्यर ने कहा है कि वो किसी एक विभाग में अच्छा नहीं करना चाहते, बल्कि गेंद और बल्ले दोनों के साथ योगदान देना चाहते हैं। अय्यर ने आईपीएल 2021 में कोलकाता के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद उन्हें हार्दिक की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हार्दिक ने इस टी-20 वर्ल्डकप में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी और बाद में उन्होंने कुछ ओवर किए भी थे, लेकिन कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। इसके बाद से चयनकर्ता उनका विकल्प खोजने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


भारतीय टीम में ऐसे ऑलराउंडर की हमेशा से कमी रही है, जो अच्छी बल्लेबाजी करने के साथ तेज गेंदबाजी भी करता हो। इसके लिए पिछले कुछ सालों में हार्दिक से लेकर स्टु्अर्ट बिन्नी, शिवम दुबे और विजय शंकर जैसे कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया, लेकिन हार्दिक के अलावा सभी खिलाड़ियों ने निराश किया है। हार्दिक भी लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में अय्यर टीम इंडिया की जरूरत पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वेंकटेश का कहना है कि उनका वर्कलोड ठीक है। वो एक ऑलराउंडर हैं और उन्हें खेल के दोनों पहलुओं पर बराबर ध्यान देना पड़ता है। इसी वजह से वो शुरुआत से ही ऐसा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा "अगर आपको भारत के लिए खेलना है तो आपको हर फॉर्मेट में लगातार अच्छा खेल दिखाना पड़ता है। इसी वजह से मैं खेल के दोनों पहलुओं पर बराबर ध्यान देता हूं। मैंने जितना ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर दिया है, उतना ही ध्यान अपनी गेंदबाजी पर दिया है।" अय्यर का मानना है कि आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में उनके निरंतर प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Venkatesh Iyer says don't want to be one dimensional player
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
आवेश खान ने सुनाई भारतीय टीम में चुने जाने की खबर 
अय्यर ने बताया कि वो मध्यप्रदेश के बाकी खिलाड़ियों के साथ बैठे हुए थे, जब आवेश खान ने उन्हें यह बताया कि उन दोनों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि वो भारतीय टीम में अपने चयन को लेकर निश्चिंत थे, लेकिन इतनी जल्दी टीम इंडिया से उन्हें बुलावा आएगा। इसकी उम्मीद उनको नहीं थी। उन्होंने आगे बताया कि वो शुरुआत से ही एक अच्छे छात्र रहे हैं और पढ़ाई में अच्छा होने के कारण उन्हें कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। इसी वजह से उनका क्रिकेट करियर बाकी खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा तेजी से आगे बढ़ा है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा पास कर चुके हैं वेंकटेश
वेंकटेश ने फाइनेंस में एमबीए की डिग्री पूरी करने के बाद चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा भी पास की थी। इसके बाद उन्हें एक मल्टीलेवल कंपनी में नौकरी भी मिली थी। हालांकि उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला किया और उनके माता पिता ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। इसी वजह से अब वो भारतीय टीम के लिए कमाल करते दिखेंगे। 

गांगुली के फैन थे अय्यर
वेंकटेश के पिता ने बताया कि अय्यर बचपन से ही क्रिकेट के बहुत बड़े फैन थे। उन्हें सौरव गांगुली का खेल बेहद पसंद था। इसी वजह से वो उनकी तरह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और मध्यम गति से गेंदबाजी भी करते हैं। एक बार भारत के हारने पर वेंकटेश को बुखार भी आ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed