फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vanuatu defeats coronavirus shutdown with women cricket final

दुनिया के इस कोने में हुआ क्रिकेट मैच, लॉकडाउन के बीच हार गया कोरोना

Sat, 25 Apr 2020 11:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Apr 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vanuatu defeats coronavirus shutdown with women cricket final
वानूआतू में लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट - फोटो : ट्विटर

बारिश भी वानूआतू को कोरोना वायरस महामारी के बीच 'लाइव क्रिकेट मैच' कराने से नहीं रोक सकी। कोविड-19 महामारी के कारण जहां पूरी दुनिया में खेल की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद है तो वहीं शनिवार को वानूआतू में महिला घरेलू क्रिकेट लीग का फाइनल खेला गया। 

विज्ञापन


दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का यह ऊष्णकटिबंधीय द्वीप शायद एकमात्र जगह है जहां इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की मेजबानी की गई। वानूआतू क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी शेन डेट्ज ने भी इस मैच को देखने के लिए आमंत्रित किया था और वानूआतू क्रिकेट के फेसबुक पर अलग-अलग समय पर 3000 से ज्यादा लोगों ने इसे देखा, इसमें पुरूषों का 10 ओवर का प्रदर्शनी मैच और महिला टी-20 फाइनल खेला गया जिसमें मेले बुल्स ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


बारिश की वजह से सुबह टाएफा ब्लैकबर्ड्स और पॉवर शार्क्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका। डेट्ज ने शुक्रवार को ऐसोसिएटिड प्रेस से कहा था, 'इस समय दुनिया भर में सिर्फ यही एकमात्र खेल टूर्नामेंट चल रहा है। जो लॉकडाउन में हैं, हम उन सभी को थोड़ा सा क्रिकेट दिखा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच के लिए अधिकारियों ने चार कैमरे लगाए थे और कमेंटरी भी की गई। एक दो मिनट के लिए खेल रूका भी क्योंकि बच्चे मैदान में घुस गए थे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे। 


वानूआतू में कोरोना वायरस महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर पिछले महीने के अंत में लॉकडाउन हुआ था और फिर यहां छह अप्रैल को भयानक तूफान भी आ गया था। सीमाएं बंद करने से वहां कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed