फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Suryavanshi storm in England, scored fastest century in Youth ODIs in 52 balls; IND U-19 vs ENG U-19

Vaibhav Suryavanshi: वैभव का इंग्लैंड में फिर आया तूफान, 52 गेंद में शतक जड़ा, यूथ वनडे में रचा नया कीर्तिमान

Sat, 05 Jul 2025 05:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉर्सेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉर्सेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Jul 2025 05:54 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की ओपनिंग अच्छी नहीं रही। कप्तान म्हात्रे पांच रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव ने गियर बदला और चौके छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने किसी अंग्रेज गेंदबाज को नहीं बख्शा और 52 गेंद में शतक पूरा किया।

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi storm in England, scored fastest century in Youth ODIs in 52 balls; IND U-19 vs ENG U-19
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में धमाल जारी है। उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम से खेलते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 के खिलाफ चौथे यूथ वनडे में 78 गेंद पर 13 चौके और 10 छक्के की मदद से 143 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा। वैभव यूथ वनडे यानी युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, वह युवा वनडे के सबसे युवा शतकवीर भी बन गए हैं। शतक लगाने के वक्त उनकी उम्र 14 साल 100 दिन की रही। 
विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi storm in England, scored fastest century in Youth ODIs in 52 balls; IND U-19 vs ENG U-19
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
वैभव ने साथ ही पिछले मैच में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। पिछले वनडे में वह अंडर-19 यूथ वनडे के किसी एक मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने थे। पिछले वनडे में वैभव ने 31 गेंद में छह चौके और नौ छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 277.42 का रहा था। अब 10 छक्के लगाकर उन्होंने पिछले रिकॉर्ड सुधार किया। अंडर-19 यूथ वनडे के किसी एक मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड वैभव से पहले राज बावा (8 छक्के) के नाम था। उन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ ऐसा किया था। हालांकि, वैभव ने पहले उनका रिकॉर्ड तोड़ा और अब खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

युवा वनडे पारी में भारत के U19 खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के
खिलाड़ी विरोधी टीम साल छक्के
वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड 2025* 10
वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड 2025* 9
राज बावा युगांडा 2022 8
मनदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया 2009 8
अंकुश बैंस जिम्बाब्वे 2013 7
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पारी

Vaibhav Suryavanshi storm in England, scored fastest century in Youth ODIs in 52 balls; IND U-19 vs ENG U-19
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
इंग्लैंड अंडर-19 टीम के कप्तान थॉमस रियू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अभिज्ञान कुंडू की अगुआई वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की ओपनिंग अच्छी नहीं रही। आयुष म्हात्रे पांच रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव ने गियर बदला और चौके छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने किसी अंग्रेज गेंदबाज को नहीं बख्शा और 52 गेंद में शतक पूरा किया। वैभव 78 गेंद पर 143 रन की तूफानी पारी खेली और उन्हें बेन मेस ने जोसेफ मूर्स के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले वह तबाही मचा चुके थे। वैभव को आने वाले समय का बड़ा बल्लेबाज माना जा रहा है। वह आईपीएल 2025 में भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

वैभव ने दूसरे विकेट के लिए विहान मल्होत्रा के साथ 219 रन की साझेदारी निभाई। विहान ने भी शतक लगाया। वहीं, राहुल कुमार और हरवंश पंगलिया खाता नहीं खोल सके। भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता था। फिर इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में एक विकेट से जीत हासिल कर वापसी की थी। फिर तीसरे वनडे में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। अगर इस मैच में टीम इंडिया जीतती है तो सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। पांचवां और आखिरी वनडे सात जुलाई को वॉर्सेस्टर में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi storm in England, scored fastest century in Youth ODIs in 52 balls; IND U-19 vs ENG U-19
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
इंग्लैंड दौरे पर वैभव का अब तक प्रदर्शन
वैभव अब तक इस दौरे पर चार पारियों में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 322 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 27 छक्के लगाए हैं। वैभव फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद विहान मल्होत्रा का नंबर है। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू तीसरे नंबर पर हैं। 14 साल के वैभव आईपीएल 2025 में शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे। वह लीग में ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए थे। उन्होंने 35 गेंद पर शतक पूरा किया था जो कि किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed