फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   usman qadir may play for australia in 2020 t20 world cup

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल सकता है यह पाक गेंदबाज, अंडर-19 में किया था कमाल

Tue, 20 Feb 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
usman qadir may play for australia in 2020 t20 world cup
उस्मान कादिर - फोटो : File
पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने पर विचार कर रहे हैं। उस्मान ने यह बात तब कही जब उन्हें पाकिस्तानी चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2012 में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी नागरिकता देने की बात कही थी लेकिन तब मैंने मना कर दिया था। हालांकि अब मैं इस पर विचार कर रहा हूं। उन्होंने ने कहा कि 2012 में जब अंडर-19 वर्ल्ड कप समाप्त हुए थे तब मुझे ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने का ऑफर दिया गया था। 
विज्ञापन


उस्मान ने कहा कि हालांकि तब मैंने अपने पिता को यह बात बताई थी लेकिन उन्होंने मुझे इसे मानने से मान कर दिया था। उनका मानना था कि मेरा प्रदर्शन शानदार रहा है और मैं जल्द पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनूंगा लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद मैं अब ऑस्ट्रेलिया से खेलने की बात पर विचार कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ बोर्ड की राजनीति का शिकार

usman qadir may play for australia in 2020 t20 world cup
उस्मान कादिर - फोटो : File
उस्मान ने एक पाक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि मैंने 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को बतलाया था कि मैं ऑस्ट्रेलिया जा रहूं। मेरी बात को सुनकर तब मेरा नाम वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन एनमौके पर मेरा नाम उस टीम से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कुछ खिलाड़ी ऐसा नहीं चाहते थे और मेरी जगह पर किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed