{"_id":"6b016708ecc403114602fe52","slug":"usman-khawaja-and-david-warner-removed-from-commentary-panel-amid-sandpapergate-controversy-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैंडपेपरगेट विवाद में नया मोड़: उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर पर चला चाबुक, कमेंट्री पैनल से किए गए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैंडपेपरगेट विवाद में नया मोड़: उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर पर चला चाबुक, कमेंट्री पैनल से किए गए बाहर
Sat, 21 Nov 2026 03:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:10 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के 2018 के सैंडपेपरगेट बॉल टेंपरिंग विवाद के दोबारा सुर्खियों में आने के बाद पूर्व खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को फॉक्स क्रिकेट के कमेंट्री पैनल से कुछ हफ्तों के लिए हटा दिया गया है।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर
- फोटो : PTI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के 2018 के चर्चित बॉल टेंपरिंग विवाद (सैंडपेपरगेट) ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इस विवाद के ताजा घटनाक्रम के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को फॉक्स क्रिकेट के कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है। फॉक्स स्पोर्ट्स ने दोनों को अगले कुछ हफ्तों तक प्रसारण से दूर रखने का फैसला किया है। हालांकि, उनकी वापसी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले ही कमेंट्री पैनल को लेकर यह फैसला सामने आया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विवाद के दबाव के चलते लिया गया फैसला
फॉक्स स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टीव क्रॉली ने कहा कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए दोनों कमेंटेटर्स को कुछ समय के लिए प्रसारण से आराम दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही टिप्पणियों और विवाद के चलते ख्वाजा और वॉर्नर पर हर बार प्रतिक्रिया देने का दबाव बन रहा है। क्रॉली के मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में दोनों के लिए खेल पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही, उन्हें इस दबाव में कमेंट्री करने के लिए मजबूर करना भी उचित नहीं होगा। फॉक्स स्पोर्ट्स ने कहा है कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए रखेगा।

ख्वाजा की आत्मकथा से फिर गरमाया सैंडपेपरगेट मामला
2018 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टेंपरिंग विवाद में घिर गई थी। इस मामले में डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। हाल ही में उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' में किए गए खुलासों के बाद यह विवाद फिर सुर्खियों में आ गया। ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी सिर्फ उन तीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं थी, जिन्हें इस मामले में सजा मिली थी। उनके मुताबिक, टीम के अन्य सदस्यों को भी इसकी जानकारी थी।

पैट कमिंस ने ख्वाजा के दावों को बताया बकवास
ख्वाजा के आरोपों पर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूरी टीम को सैंडपेपर विवाद की जानकारी होने के दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह बकवास बताया। हालांकि, इसके बाद कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' में लिखे अपने लेख के जरिए विवाद को और बढ़ा दिया। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया कि टीम के बड़े हिस्से को इस घटना की जानकारी थी। उन्होंने यह भी कहा कि गेंद की स्थिति को लेकर गेंदबाजों के बीच चर्चा हुई थी, जिसमें पैट कमिंस भी शामिल थे। बैनक्रॉफ्ट ने कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को अपनी चुप्पी तोड़ने की आखिरी वजह बताया।

कमिंस की कप्तानी पर उठ रहे सवाल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया समर्थन
विवाद दोबारा उभरने के बाद पैट कमिंस की टेस्ट कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ गई है। कुछ प्रशंसक उनकी कप्तानी जारी रहने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि वह कमिंस के कप्तान बने रहने के समर्थन में है। ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू टेस्ट सीजन की शुरुआत 9 दिसंबर को पर्थ स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से करेगा। ऐसे में आगामी सीरीज से पहले सैंडपेपरगेट विवाद का फिर से चर्चा में आना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए नई चुनौती बन गया है।