फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA vs PAK Super Over: How USA turned match in Super Over after run chase, ball by ball details T20 World Cup

USA vs PAK Super Over: रन चेज के बाद सुपरओवर में अमेरिका ने इस तरह पलटा मैच, यहां देखें किस गेंद पर क्या हुआ

Fri, 07 Jun 2024 04:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jun 2024 04:36 AM IST
सार

अमेरिका की जीत इस विश्व कप का पहला उलटफेर है। सुपरओवर में अमेरिका ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया। सुपरओवर में पाकिस्तान की फील्डिंग भी खराब रही और ओवर-थ्रो या फिर वाइड से टीम ने काफी रन लुटाए।

विज्ञापन
USA vs PAK Super Over: How USA turned match in Super Over after run chase, ball by ball details T20 World Cup
अमेरिका बनाम पाकिस्तान सुपरओवर - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मैच में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपरओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस विश्व कप में अब तक 11 मैचों में ही दो सुपर ओवर खेले जा चुके हैं। इस मैच से पहले नामीबिया और ओमान का मुकाबला सुपरओवर में गया था, जिसे नामीबिया की टीम ने जीता था। हालांकि, अमेरिका की जीत इस विश्व कप का पहला उलटफेर है। सुपरओवर में अमेरिका ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया। सुपरओवर में पाकिस्तान की फील्डिंग भी खराब रही और ओवर-थ्रो या फिर वाइड से टीम ने काफी रन लुटाए। अमेरिकी टीम ने इसका फायदा उठाया और मैच जीतने में कामयाब रही। हम आपको रन चेज के दौरान अमेरिका की बेहतरीन बल्लेबाजी और सुपरओवर के रोमांच के बारे में आपको बता रहे हैं...
विज्ञापन

USA vs PAK Super Over: How USA turned match in Super Over after run chase, ball by ball details T20 World Cup
अमेरिका बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
चेज करते हुए अमेरिका की पारी के दौरान डेथ ओवर्स का रोमांच
दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। कप्तान मोनांक पटेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। एक वक्त अमेरिकी टीम रन चेज में आगे थी और लग रहा था कि टीम आसानी से जीत जाएगी। 16 ओवर में अमेरिका ने तीन विकेट पर 126 रन बना लिए थे और 24 गेंद में 34 रन की जरूरत थी।

यहीं से पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच में पकड़ बनाने की कोशिश की। अगले तीन ओवर में 19 रन आए। 20वें ओवर में अमेरिका की टीम को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। स्ट्राइक पर एरॉन जोंस और नीतीश कुमार थे। पहली गेंद पर नीतीश ने एक रन लिया। फिर दूसरी गेंद पर जोंस ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर भी एक रन आया। चौथी गेंद पर एरॉन जोंस ने छक्का लगाया और मैच में अमेरिका की वापसी कराई। इसके बाद पांचवीं गेंद पर जोंस ने एक रन लिया। इस तरह आखिरी गेंद पर अमेरिका को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर नीतीश थे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच टाई कर दिया। इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। मोनांक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

USA vs PAK Super Over: How USA turned match in Super Over after run chase, ball by ball details T20 World Cup
अमेरिका की टीम - फोटो : ICC
अमेरिका का सुपरओवर

सुपरओवर में अमेरिका के लिए एरॉन जोंस और हरमीत सिंह बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी करने मोहम्मद आमिर आए।
  • पहली गेंद पर जोंस ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद पर दो रन आए। कुल 6 रन हुए।
  • तीसरी गेंद पर यॉर्कर पर जोंस ने एक रन लिया। कुल 7 रन हुए।
  • अगली गेंद वाइड रही और इस पर एक रन भी ले लिया। यानी दो रन आए और कोई गेंद भी नहीं हुआ। कुल 9 रन हुए।
  • चौथी गेंद पर एक रन आया। कुल 10 रन हुए।
  • अगली गेंद फिर वाइड रही। इस पर फिर अमेरिकी बल्लेबाजों ने एक रन लिया और दो रन बने। कुल 12 रन हुए।
  • पांचवीं गेंद पर जोंस ने दो रन लिए। कुल 14 रन हुए।
  • अगली गेंद फिर वाइड रही। इस पर फिर अमेरिकी बल्लेबाजों ने एक रन लिया। फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ओवर थ्रो किया और अमेरिकी खिलाड़ियों ने दूसरा रन लिया। यानी बिना गेंद के तीन रन बने। कुल 17 रन हुए।
  • आखिरी गेंद पर अमेरिकी खिलाड़ियों ने एक रन लिया। जोंस रन आउट हुए। अमेरिका ने सुपर ओवर में कुल 18 रन बनाए। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 19 रन की जरूरत थी।
विज्ञापन

USA vs PAK Super Over: How USA turned match in Super Over after run chase, ball by ball details T20 World Cup
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान का सुपरओवर

सुपरओवर में पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, अमेरिका की ओर से गेंदबाजी करने सौरभ नेत्रवालकर आए।
  • पहली गेंद पर गेंद ने बल्लेबाज इफ्तिखार को बीट किया। कोई रन नहीं बना।
  • दूसरी गेंद पर इफ्तिखार ने चौका लगाया। कुल चार रन हुए।
  • तीसरी गेंद पर सौरभ ने इफ्तिखार को मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराया। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। कुल 4 रन हुए। पाकिस्तान को तीन गेंद में 14 रन चाहिए थे।
  • फिर शादाब खान बल्लेबाजी के लिए आए। पाकिस्तान को तीन गेंद में 14 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर शादाब थे।
  • चौथी गेंद पर गेंद शादाब के पैर से लगकर चौके के लिए चली गई। कुल 10 रन हुए। पाकिस्तान को दो गेंद में 9 रन चाहिए थे।
  • पांचवीं गेंद पर दो रन बने। कुल 11 रन हुए। पाकिस्तान को एक गेंद में सात रन चाहिए थे। छक्का लगता तो एक और सुपरओवर होता।
  • आखिरी गेंद पर शादाब सिर्फ एक रन बना सके। पाकिस्तान सुपर ओवर में अमेरिका के 18 रन के जवाब में 13 रन ही बना सका। 

USA vs PAK Super Over: How USA turned match in Super Over after run chase, ball by ball details T20 World Cup
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
अपने पहले ही मैच में हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान का यह टी20 विश्व कप 2024 में पहला मैच था और उसी में उन्हें अपने से कहीं कमजोर अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ अमेरिका की टीम ग्रुप-ए में दो जीत और चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, भारत एक मैच के बाद दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान का अगला मैच नौ जून को भारत से है। वहीं, अमेरिका की टीम अब 12 जून को भारत से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed