फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA Cricket President Venu Pisike T20 World Cup 2024 will increase popularity of cricket in America

T20 WC: विश्व कप से बढ़ेगी क्रिकेट की लोकप्रियता, टूर्नामेंट से पहले USA क्रिकेट के अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Thu, 09 May 2024 04:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 09 May 2024 04:03 PM IST
सार

अमेरिका इस टूर्नामेंट की सह मेजबानी वेस्टइंडीज के साथ कर रहा है और अमेरिकी टीम एक जून को टूर्नामेंट के पहले मैच में अपने पड़ोसी देश कनाडा के खिलाफ खेलते हुए विश्व कप में पदार्पण करेगी।

विज्ञापन
USA Cricket President Venu Pisike T20 World Cup 2024 will increase popularity of cricket in America
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका क्रिकेट के अध्यक्ष वेणु पिसिके का मानना है कि टी20 विश्व कप अमेरिका में क्रिकेट को लेकर जरूरी जागरूकता फैलाएगा लेकिन अंतत: 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने का लालच स्थानीय अमेरिकियों को मुख्य रूप से प्रवासियों द्वारा खेले जाने वाले इस खेल के प्रति आकर्षित करेगा। अमेरिका इस टूर्नामेंट की सह मेजबानी वेस्टइंडीज के साथ कर रहा है और अमेरिकी टीम एक जून को टूर्नामेंट के पहले मैच में अपने पड़ोसी देश कनाडा के खिलाफ खेलते हुए विश्व कप में पदार्पण करेगी।
विज्ञापन


टीम मुख्य रूप से दक्षिण एशियाई मूल के अर्ध पेशेवर क्रिकेटरों से बनी है जिसमें न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर कोरी एंडरसन भी अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। भारत के प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर मिलिंद कुमार और भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी हरमीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं। पीटीआई से बात करते हुए पिसिके ने सहमति जताई कि अमेरिका में अधिकांश लोगों तक क्रिकेट को पहुंचाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अब तक क्रिकेट मुख्य रूप से प्रवासियों का खेल है लेकिन विश्व कप के दौरान मार्केटिंग और प्रचार गतिविधियों के साथ कुछ गति आई है और विश्व कप निश्चित रूप से अमेरिका में खेल के विस्तार की संभावनाओं को बढ़ावा देगा।’’ पिसिके ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से विश्व कप बहुत सारी जागरूकता ला रहा है और फिर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, जो निश्चित रूप से लोगों को आकर्षित करेगा क्योंकि अमेरिका एक बड़ा खेल देश है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप अमेरिका में तीन स्थानों पर खेला जाएगा लेकिन जिस स्टेडियम पर सभी की नजरें हैं वह न्यूयॉर्क है जहां नौ जून को भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। भारत आइजनहावर पार्क में 34,000 दर्शकों की क्षमता वाले अस्थायी स्टेडियम में आयरलैंड और अमेरिका से भी खेलेगा। ड्रॉप इन पिचों (दूसरे स्थान पर तैयार करके लाई जाने वाली पिचें) को ऑस्ट्रेलिया से मंगाया गया है।

पिसिके ने कहा कि स्टेडियम एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा। उन्होंने जनवरी में शुरू हुए निर्माण कार्य का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में जो नया स्टेडियम बनाया जा रहा है उसका अनावरण एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। यह बहुत ही कम समय में तैयार होने वाला क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का एक आश्चर्य बन जाएगा।’’


पिसिके ने कहा, ‘‘पिचें हाल ही में स्टेडियम में लाई गईं। इसलिए हम बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने के मामले में अच्छी पिचों की उम्मीद कर रहे हैं।’’ अमेरिका विश्व कप के बाद अपने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अनुभव के लिए बीसीसीआई से मदद मांगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हां निश्चित रूप से (हम बीसीसीआई से बात कर रहे हैं)। अतीत में हमने 2022 में क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में भाग लेने से पहले अपनी पुरुष टीम को कर्नाटक भेजा था। और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप से पहले अपने अंडर-19 लड़कों को भेजने के लिए तमिलनाडु क्रिकेट संघ और आंध्र क्रिकेट संघ जैसे संघों के साथ गठबंधन था ।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed