Video: ऑस्ट्रेलिया में बनी खतरनाक पिच; सातवें ओवर में रोकना पड़ा मैच, खिलाड़ी-अंपायर और कमेंटेटर सब हुए हैरान
गीलॉन्ग के सायमंड्स स्टेडियम में गेंद इतनी ज्यादा उछल रही थी कि हर गेंद विकेटकीपर के कंधे तक पहुंच रही थी। फुल गेंदें भी स्टंप के ऊपर से जा रही थीं। ऐसे में अंपायरों ने सातवें ओवर में ही मैच रद्द करने का फैसला किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जा रहा है कि पिच पर नमी वाले क्षेत्र के कारण समस्या हुई, जिससे बल्लेबाज परेशान हो रहे थे। जब भी गेंदबाज उस क्षेत्र में गेंदबाजी कर रहे थे तो गेंद असामान्य उछाल ले रही थी। गीलॉन्ग स्टेडियम में रात भर बारिश हुई थी और पानी कवर्स के नीचे जाकर पिच तक पहुंच गया। इसी वजह से पिच का बर्ताव बदल गया।
🗣️ "Watch this here. Oh my god."
— 7Cricket (@7Cricket) December 10, 2023
😅 #BBL13 pic.twitter.com/f56Aqc2TLZ
कमेंट्री बॉक्स में लगातार पिच को लेकर चर्चा हुई, माइकल वॉन ने एडम गिलक्रिस्ट से पूछा कि क्या खेल को जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। माइकल वॉन ने पूछा "क्या बल्लेबाजों के लिए कोई वास्तविक खतरा है या फिर बल्लेबाजी करना वाकई मुश्किल है?" गिलक्रिस्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि वास्तविक खतरा है।"
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने भी इस मामले पर अपना विश्लेषण देते हुए कहा, "मैंने कुछ भी नहीं सुना जो अंपायर कह रहे थे, लेकिन जाहिर तौर पर वे इस बात से चिंतित थे कि गेंदें यहां गीले पैच से कैसे उछाल ले रही हैं। यह उस अच्छी लंबाई पर है। यह छह से सात मीटर लंबाई है। कुछ गेंदें वहां जा रही हैं। वे स्पष्ट रूप से इसके बारे में थोड़ा चिंतित हैं। इसे (क्यूरेटर द्वारा) टैप किया गया है, लेकिन वहां गिरने वाली गेंद ज्यादा उछाल ले रही हैं। आप देख सकते हैं कि जोश इंग्लिस को अभी-अभी वहीं पर गेंद की गई और इस गेंद ने सीम पकड़ ली। इसे असामान्य उछाल मिला।अगर यह किसी के शरीर या उसके सिर पर लगती है तो बल्लेबाज को बड़ी परेशानी हो सकती है।"
Hear from Aaron Finch on the @FoxCricket mic as the umpires have a chat about the pitch in Geelong...#BBL13 pic.twitter.com/PsHbPQZZaL
— KFC Big Bash League (@BBL) December 10, 2023
एक गेंद जोश इंग्लिस के पार जाने के बाद फिंच ने कहा, "हे भगवान"।
जब खेल रोका गया तब स्कॉर्चर्स का स्कोर 6.5 ओवर में 30/2 था। दो बल्लेबाज एरोन हार्डी (20) और जोश इंगलिस (3) क्रीज पर थे।