{"_id":"5df5d9658ebc3e880a638a75","slug":"unreal-virat-kohli-responds-to-kevin-pietersen-post-on-diaper-wearing-kid-flaunting-batting-skills","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिटरसन ने दी विराट को इस बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करने की सलाह, कोहली ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिटरसन ने दी विराट को इस बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करने की सलाह, कोहली ने दिया जवाब
Sun, 15 Dec 2019 12:28 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पिटरसन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अपनी टीम में एक खास बल्लेबाज को शामिल करने की सलाह दी है। पिटरसन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक छोटा बच्चा हाथ में बल्ला थामे घर में क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विराट ने दिया जवाब
इस वीडियो में डाइपर पहने यह बच्चा जिस तरह से गेंद हिट कर रहा है, उसे देखकर पिटरसन खासे प्रभावित हुए और कैप्सन में विराट कोहली को टैग कर दिया। पिटरसन ने कोहली टैग कर लिखा कि विराट कोहली आप इसे अपनी टीम में शामिल करिए, क्या आप इसे चुनेंगे। इस पर विराट कोहली ने भी पिटरसन को जवाब दिया और लिखा, ये कहां से है, बिल्कुल ही अविश्वसनीय।
View this post on Instagram
WHAT?!?!?!?!?! Get him in your squad, @virat.kohli! Can you pick him?!?! 😱
A post shared by Kevin Pietersen (@kp24) on