{"_id":"ea3ca5c8-080b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"unmukt-chand-fifty-in-rain-interrupted-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बाधित मैच में उन्मुक्त का पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश से बाधित मैच में उन्मुक्त का पचासा
लिंकन/एजेंसी
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ बारिश से बाधित पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत ‘ए’ के लिए उन्मुक्त चंद ने शानदार पचासा ठोका। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनर उन्मुक्त और कप्तान अभिनव मुकुंद ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहले दिन स्टंप्स तक 136 रन तक भारत के चार विकेट चटकाकर मैच में वापसी की।
उन्मुक्त ने नौ चौकों के साथ 54 जबकि मुकुंद ने पांच चौकों के साथ 42 रन की पारी खेली। पारी के 37वें ओवर के खेल के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया। इसके बाद बारिश आने के कारण दिन का खेल समाप्त कर दिया गया। स्टंप्स तक अंबाती रायडू नौ रन और अशोक मीनारिया बिना खाता खोले क्रीज पर टिके थे।