फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   unmukt chand always made century in any tournament final

फाइनल में जरूर शतक लगाता है इंडिया का यह युवा

Mon, 04 Mar 2013 05:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Mar 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
unmukt chand always made century in any tournament final

अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान उन्मुक्त चंद के साथ एक खास संयोग जुड़ा है। उन्मुक्त अकसर टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं।

विज्ञापन


इस युवा खिलाड़ी ने अंडर-19 विश्व कप, अंडर-19 एशिया कप और विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए शतक ठोके हैं।
विज्ञापन


अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में शतक  
पिछल साल कुआलालंपुर में एक जुलाई को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल था। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 282 रन का मजबूत स्कोर बनाया। कप्तान उन्मुक्त ने 150 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 121 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन भारत के आठ विकेट पर 282 रन बनाने के बाद फाइनल टाई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में सेंचुरी
इसके अगले महीने यानी 26 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप का फाइनल था। ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 225 रन बनाए। भारत ने कप्तान उन्मुक्त की 130 गेंदों में सात चौकों और छह छक्कों से सजी 111 रन की पारी से विश्व कप जीत लिया।


विजय हजारे ट्रॉफी में सैंकड़ा
विशाखापट्टानम में सीनियर स्तर का विजय हजारे टूर्नामेंट का फाइनल था जिसमें उन्मुक्त के शतक से दिल्ली ने असम को हराकर खिताब जीत लिया। उन्मुक्त ने 133 गेंदों से आठ चौकों और तीन छक्को की मदद से 116 रन ठोके जिसकी बदौलत दिल्ली ने 290 रन बनाकर 75 रन से खिताब जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed