फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   under 19 world cup: India score 145 in first inning

विंडीज ने ले लिया भारत से 32 साल पुरानी हार का बदला

Mon, 15 Feb 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Feb 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
under 19 world cup: India score 145 in first inning

आईसीसी के किसी वर्ल्ड कप में 32 साल से भी लंबे समय बाद पहली बार भारत और विंडीज की टीमें आमने-सामने थीं लेकिन टीम इंडिया इस बार अपने इस पुराने प्रतिद्वंद्वी को हरा पाने में नाकाम रही जिससे उसका खिताबी चौका लगाने का सपना अधूरा रह गया।

विज्ञापन


1983 में आखिरी बार दोनों टीमें लॉर्ड्स में एक-दूसरे के खिलाफ उतरी थी जिसमें कपिल देव की कप्तानी में भारत विजयी हुआ था, लेकिन इस बार कैरेबियाई टीम के जूनियर खिलाड़ियों ने बरसों पुराने हार का बदला ले ही लिया।
विज्ञापन


मीरपुर में खेले गए खिताबी जंग में ही भारतीय बल्लेबाज अचानक लड़खड़ा गई जिससे उसकी पूरी टीम 45.1 ओवर में ही 145 रन पर आउट हो गई। उसकी ओर से फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना पांचवां अर्धशतक लगाते हुए 51 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और कैरेबियाई बल्लेबाजों को एक-एक रन बनाने के लिए तरसा दिया लेकिन छोटे से लक्ष्य को उन्होंने संघर्ष करते हुए 3 गेंद शेष रहते हासिल कर ही लिया। भारत ने 77 रन पर उसके 5 विकेट झटक लिए थे लेकिन छठे विकेट के लिए कैसी कार्टी (52) और कीमो पॉल (39) ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की अविजित साझेदारी कर उसकी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विंडीज ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। फिरकी गेंदबाज मयंक डागर ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत का चौथा वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब टूट गया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया फाइनल में ही हार गई। भारत ने 2000 और 2008 के बाद आखिरी बार 2012 में इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया था।
 
टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं वेस्टइंडीज ने मेजबान बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची और पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

बल्लेबाजों की नाकामी के बाद अतिरिक्त रन ने संभाला भारत को

under 19 world cup: India score 145 in first inning

अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताबी जंग में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ओवर में पहला विकेट गंवाने के बाद 50 रन तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट खो दिए।

रिषभ पंत (1), कप्तान इशान किशन (4), अनमोलप्रीत सिंह (3) और वाशिंगटन सुंदर (7) की नाकामी के बाद फॉर्म में चल रहे सरफराज खान ने एक छोर संभाला और विकेटों के पतन को रोक दिया। उन्होंने महिपाल लोरमार (19) के साथ छठे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक संभाला। इन दोनों के अलावा राहुल बाथम ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

सरफराज खान ने इस टूर्नामेंट में अपना पांचवां अर्धशतक जमाया जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक आयोजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड बना दिया है। सरफराज के बाद भारत के स्कोर में अतिरिक्त रन का सबसे बड़ा योगदान रहा। कैरेबियाई गेंदबाजों ने 23 रन (16 वाइड) अतिरिक्त के रूप में दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed