फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umesh yadav Surprised Virat Kohli and Rohit Sharma with his sixes against Australia watch Video

IND vs AUS Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उमेश के छक्के देख हैरान रह गए कोहली-रोहित, देखें कैसी थी प्रतिक्रिया

Wed, 01 Mar 2023 01:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 01:07 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। हालांकि, मुख्य बल्लेबाजों के आउट होने के बाद उमेश यादव ने दो बेहतरीन छक्के लगाए और उनकी बल्लेबाजी देख विराट कोहली और रोहित शर्मा हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
Umesh yadav Surprised Virat Kohli and Rohit Sharma with his sixes against Australia watch Video
विराट कोहली और उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया। दिन के पहले सत्र में ही इंदौर की पिच से स्पिन गेंदबाजों को जमकर मदद मिल रही थी और लंच तक भारत के सात विकेट 87 रन पर गिर गए। 
विज्ञापन


दूसरे सत्र में भी अश्विन तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उमेश यादव बल्लेबाजी के लिए आए। उमेश ने 13 गेंदों में 17 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका भी लगाया। उमेश यादव निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनसे इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी और उन्होंने जैसे ही पहला छक्का लगाया तो विराट कोहली खुशी से उछल पड़े। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा भी उमेश के छक्के देख हैरान रह गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर टेस्ट की पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत ठीक ठाक थी। रोहित और गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। कप्तान रोहित बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 12 रन के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। गिल 21, पुजारा एक और कोहली 22 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस खाता भी नहीं खोल पाए। भरत ने 17 और अक्षर ने 12 रन की पारी खेल भारत को थोड़ी बेहतर स्थिति में पहुंचाया। अश्विन तीन रन बनाकर आउट हुए और उमेश ने 17 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सिराज खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए और भारतीय पारी 109 रन पर सिमट गई। 



ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुह्नेमैन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। नाथन लियोन को तीन और टॉड मर्फी को एक विकेट मिला। 

भारतीय टीम चार मैच की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीत चुकी है और अब तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। तीसरा मैच जीतते ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed