INDvENG: उमेश यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव फिटनेट टेस्ट पास कर लिया है। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 21 फरवरी को मोटेरा पर फिटनेस टेस्ट दिया, जिसमें वह खरे उतरे हैं। उन्हें आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम में रखा गया है।'
NEWS: @y_umesh added to #TeamIndia squad for the last two @Paytm #INDvENG Tests.
विज्ञापन
Details 👉 https://t.co/PO6nBt8JWu pic.twitter.com/Ek796rZ0Is — BCCI (@BCCI) February 22, 2021
समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन की पसंद के मुताबिक, एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार की जाएगी ताकि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा सकें। दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन ने लिए थे। दूधिया रोशनी में होने वाले मैच के कारण कुलदीप यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज को उतारा जा सकता है। ऐसे में उमेश और मोहम्मद सिराज में से एक को मौका मिलेगा। मालूम हो कि उमेश मांसपेशी की चोट के कारण पिछले साल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। सीरीज के लिहाज से यह टेस्ट मैच काफी अहम होने वाला है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।
आखिरी दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम :
विराट कोहली ( कप्तान ), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रिधिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।