{"_id":"5eda53308a9c37259303cae2","slug":"umar-akmals-appeal-against-ban-to-be-heard-on-june-11-pcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जून को होगी उमर अकमल पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अपील पर सुनवाई: पीसीबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
11 जून को होगी उमर अकमल पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अपील पर सुनवाई: पीसीबी
Fri, 05 Jun 2020 07:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
उमर अकमल
- फोटो : social media
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि बल्लेबाज उमर अकमल की तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई 11 जून को उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) फकीर मोहम्मद खोखर बतौर स्वतंत्र अधिनिर्णायक करेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुशासनात्मक पैनल ने 27 अप्रैल को अकमल पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगाया था क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के लिये की गयी पेशकश की रिपोर्ट नहीं की थी।
विज्ञापन
क्रिकेट बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया, 'उमर अकमल और पीसीबी को सुनवाई के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।'