IND Inning
52/1 (4.2 ov)
Sanju Samson 31(15)*
Ishan Kishan 0
WI elected to bowl
{"_id":"60ae1c318ebc3e34fa148d71","slug":"umar-akmal-pays-4-5-million-rupee-fine-to-take-part-in-acu-rehab-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने उतरेंगे अकमल, भरा 45 लाख रुपये का जुर्माना ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तैयारी: एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने उतरेंगे अकमल, भरा 45 लाख रुपये का जुर्माना
Wed, 26 May 2021 03:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 26 May 2021 03:30 PM IST
सार
- उमर अकमल ने भरा 45 लाख रुपये का जुर्माना
- अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं अकमल
विज्ञापन
उमर अकमल
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास 45 लाख रुपये जुर्माना भर दिया है। इसके साथ ही वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने के हकदार बन गए हैं।
विज्ञापन
पीसीबी के सूत्रों ने पुष्टि की कि खेल पंचाट ने अकमल पर जो जुर्माना लगाया था, उन्होंने उसे पीसीबी में जमा कर दिया है। खेल पंचाट ने फरवरी में पीसीबी और अकमल द्वारा दायर मामलों में सुनवाई करते हुए इस बल्लेबाज पर यह जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा, 'उमर ने 45 लाख रुपये की पूरी राशि बोर्ड के पास जमा कर दी है, जिसका मतलब है कि वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है। उसे अपना क्रिकेट करियर फिर से शुरू करने के लिए हालांकि अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।'
विज्ञापन
इससे पहले बोर्ड ने अकमल का 45 लाख रुपये की धनराशि किश्तों में जमा करने का अनुरोध नामंजूर कर दिया था। अकमल पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने के कारण 2020 में प्रतिबंध लगाया गया था।